अन्य खबरेउमरियाक्राइमताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

संवाददाता दशरथ प्रसाद गौतम

खबर उमरिया मानपुर से

💥 *तीन साल बाद पीड़िता ने दुष्कर्म की लिखाई रपट,आरोपी गिरफ्तार*

मानपुर थाना अंतर्गत पीड़ित युवती के साथ पहले तो शादी का प्रलोभन देकर फिजिकल रिलेशन बनाया,बाद में शादी से मुकर गया और दूसरे के साथ शादी रचाने की तैयारी करने लगा,जिसके बाद व्यथित पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत मानपुर पुलिस से की है।जिसके बाद पुलिस ने ग्राम रक्सा निवासी आरोपी मणी राज पिता शंकर सिंह के विरुद्ध अपराध क्रम 116/24 धारा 376,376(2)(एन),376(2)(च) प्रकरण पंजीबद्ध किया है।सूत्रों की माने तो इस संवेदनशील मामले में आरोपी मणी राज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जाता है कि दुष्कर्म का ये पूरा मामला करींब तीन साल पहले का है।आरोपी युवक का पीड़िता के साथ प्रेम सम्बंध रहा है,वर्ष 2021 में ये दोनों घर से भागकर उमरिया मुख्यालय आये थे,यहाँ विकटगंज में किसी के मकान में रहते थे,तभी शादी का झांसा देकर आरोपी युवक दैहिक शोषण किया था,बाद में ये दोनों जीवन यापन के लिए दूसरे प्रदेश केरल,झांसी भी गए,बाद में युवक के मन मे खोट आ गया और वो दूसरी शादी करने की तैयारी करने लगा,जिसके बाद पीड़ित युवती ने मानपुर पुलिस से शिकायत की है।

*News umaria✒️*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!