Uncategorizedताज़ा ख़बरें

अंतर विश्वविद्यालयीन नेटबॉल प्रतियोगिता में बीपीएड विद्यार्थियों का कर्नाटक में चयन

एकलव्य विश्वविद्यालय के बीपीएड विद्यार्थियों की टीम नेटबॉल खेलने कर्नाटक प्रस्थान

एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के शिक्षा संकाय के बीपीएड विद्यार्थियों की टीम श्री सिद्धनाथ अकेडमी उच्च शिक्षा, तुमकुर कर्नाटक में होने वाले अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता नेटबॉल (पुरुष) में खेलने हेतु विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमाकांत त्रिपाठी के निर्देशन में टीम को भेजा गया। एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवम श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवम कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में इस टीम को कर्नाटक के तुमकुर भेजा गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन ने नेटबॉल (पुरुष) टीम में शामिल सभी विद्यार्थियों को इस अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए विजय हेतु शुभकामनाएं दिए। टीम के कोच डॉ. रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस टीम में कैप्टन हिम्मत सिंह के साथ दिलखुश टेपण, प्रशांत पारीक, धर्मराज मीणा, सूरज कुमार धोबी, दीपेंद्र पारीक, होशियार सिंह, अंकुश सुमन, अक्षय जोशी, इमान उल इस्लाम अंसारी, प्रखर पाटीदार एवं राहुल जांगिड़ शामिल हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!