Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज में लगी खबर का दिखा असर, मुख्यमंत्री कन्या विवाह से सांसद, विधायकों ने किया किनारा

वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज में लगी खबर का दिखा असर,
मुख्यमंत्री कन्या विवाह से सांसद, विधायकों ने किया किनारा

महासमुंद। नगर स्थित बागबाहरा रोड संजय कानन में मंगलवार आज 12 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 160 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। लेकिन, इस आयोजन में मंत्री, सांसद, और जिले के सभी विधायकों ने अपने आप को किनारा कर लिया। दरअसल, इस आयोजन में प्रशासनिक लापरवाही देखी गई। सोमवार को ” वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज” ने खुलासा किया था कि जो आमंत्रण पत्र प्रशासन की ओर से महिला बाल विकास विभाग ने तैयार किया है, उस आमंत्रण में मौजूदा सांसद चुन्नीलाल साहू का नाम नहीं है। सांसद के उपेक्षा किए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक रूप से लोगों ने घोर निंदा की थी। इतना ही नहीं मंत्री, सांसद और विधायकों ने कार्यक्रम से दूरी भी बना लिया। बहरहाल इस कार्यक्रम के बाद भाजपा की गुटीय राजनीति भी खुलकर सामने आ गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!