ताज़ा ख़बरें

अब मीटर रीडर ही सही करेगा आरडीएफ बिजली बिल

जिला संवाददाता

अब मीटर रीडर ही सही करेगा आरडीएफ बिजली बिल

 

बिजली उपभोक्ताओं को आरडीएफ ( रीडिंग डिफेक्टिव फंक्शन ) बिल मीटर रीडिंग के मुताबिक संशोधित कराने के लिए वितरण खंड के एक्सईएन से लेकर उपकेंद्र के जेई के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । अब वही मीटर रीडर बिल सही करेगा , जिसने मीटर को आरडीएफ दर्शाकर बिल बनाया होगा ।

मीटर रीडर यह का उपभोक्ता के घर पर करेगा । एक माह का जो आरडीएफ बिल लगभग 800 रुपये का बना होगा , वह सिस्टम से अपने आप खत्म होकर रीडिंग के हिसाब से रकम का बन जाएगा । इसके लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है । इस बदलाव से ही मीटर रीडर को आरडीएफ बिल को सही करने की सहूलियत मिली है । इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ . आशीष गोयल ने बिलिंग सॉफ्टवेयर में किए गए बदलाव का सर्कुलर जारी कर यह सुविधा तत्काल प्रभाव से प्रदेश भर में लागू कर दी गई है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!