ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसागर

कांग्रेस को लगा एक और झटका।

भाजपा में शामिल हुए दो पूर्व विधायक।

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से संवाददाता सुशील द्विवेदी की रिपोर्ट। लोकसभा चुनाव आते ही कई पार्टियों में शुरू हो चुकी उथल-पुथल। कई वरिष्ठ नेताओं एक पार्टी से छोड़कर दूसरे पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में कांग्रेस के दो पूर्व विधायक कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं इसके अलावा कांग्रेस के कई और वरिष्ठ नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक कांग्रेस अरुणोदय चौबे एवं पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी कमरू भाई अजनार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष अश्विन निघवाल युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप अजनार राजा तोमर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत वन मंत्री नगर सिंह चौहान एवं सागर विधायक शैलेंद्र जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!