अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सीआई एस एफ देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण -शिवानी जैन एडवोकेट

जिला संवाददाता शिवानी जैन एडवोकेट

सीआई एस एफ देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण -शिवानी जैन एडवोकेट

 

ऑल ह्यूमन सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि

1969 में सीआईएसएफ की स्थापना 10 मार्च को हुई थी और सीआईएसएफ अधिनियम 1968 के तहत तीन बटालियन का गठन किया गया था, जिसे भारत की संसद द्वारा पारित किया गया था। तब से, इस दिन को हर साल सीआईएसएफ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लिए है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारत के छह अर्धसैनिक बलों में से एक है।

मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, संरक्षक आलोक मित्तल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, डॉ राजेंद्र कुमार जैन, डॉक्टर आरके शर्मा, निदेशक डॉक्टर नरेंद्र चौधरी, थिंक मानवाधिकार संगठन एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन, सार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जैन, बीना एडवोकेट, आदि ने कहा कि

सीआईएसएफ देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, ये छह अर्धसैनिक बलों में से एक है और एक अनूठा संगठन भी है। सीआईएसएफ देश के समुद्री, वायु मार्गों के साथ -साथ महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक भवनों की सुरक्षा के लिए कार्य करता है। जिसमें हवाई अड्डे, बंगरदाह, मेट्रो सेवा और परमाणु और अंतरिक्ष प्रतिष्ठान के साथ अन्य 300 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान भी शामिल है। सीआईएसएफ द्वारा भारत को निम्न स्तरों पर सुरक्षा प्रदान करने के कार्यों का योगदान देने और इनके द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों को देखते हुए इन्हें सम्मानित करने के लिए सीआईएसएफ स्थापना दिवस मनाया जाता है।

शिवानी जैन एडवोकेट

डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ़न चीफ

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!