*महाशिव रात्रि पर निकली भोले शंकर की बारात, हर ओर हर-हर बम-बम की रही गूंज, भूत-प्रेत सब रहे बाराती*
वन्दे ! भारत
उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में महाशिवरात्रि के पावन मौके पर शुक्रवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। शिव लिंग जल चढ़ाने को लेकर सुबह से ही लाखों भक्तों की भीड़ लाईन में लगी रही।वहीं लाल बंगला में भगवान शंकर की शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान शंकर और माता पार्वती के रथ का पूजन किया। इसके बाद शिव बारात निकली।
बरात में हर-हर बम-बम के जयकारे की उद्धघोष से पूरा इलाका सराबोर रहा। शिव बारात सात किमी का सफर पूरा करते हुए जाजमऊ के सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची। इस मौके पर बरातियों का लोगों ने स्वागत किया। शिव बरात में नंदी पर बैठकर भगवान शिव व पार्वती की झांकी निकली तो उनके साथ नाचते-गाते भूत-प्रेत और सैकड़ों शिवभक्तों ने जयकारों से माहौल को शिवमय कर दिया। शिव बरात में हाथी, घोड़ा, ऊंट, नंदी बैल, सपेरा मदारी सरीखे विभिन्न प्रतिरूप शामिल थे। पिछले कई वर्षों से अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से सांस्कृतिक आयोजनों के बीच सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त बरात लेकर निकले।
कानपुर में भी कई ऐसे मंदिर हैं जो बेहद ऐतिहासिक और पौराणिक हैं जहां पर बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन करने पहुंचते हैं।
*कानपुर के कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिर*
*आनंदेश्वर मंदिर*
कानपुर का सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर आनंदेश्वर मंदिर है यह कानपुर के परमट क्षेत्र में गंगा किनारे बसा हुआ है जहां पर प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन करने जल और दूध का अभिषेक करने पहुंचते हैं शिवरात्रि पर यहां पर दूर-दूर से लाखों भक्त दर्शन को आते हैं। प्राचीन समय में यहां पर एक विशाल टीला हुआ करता था।यहां पर राजा की कई गाएं चरने के लिए आती थी उन्ही में से एक आनंदी गाय थी जो उस टीले पर जा कर अपना दूध बहा देती थी। राजा ने गाय के खुद ब खुद दूध बहा देने का रहस्य जानने के लिए राजा ने टीले की खुदाई करवाई। कहते हैं दो दिन की खुदाई के बाद उस टीले से एक शिवलिंग निकला, भोलेनाथ का शिवलिंग देख राजा ने उस शिवलिंग की स्थापना तब से इस मंदिर का नाम आनंदेश्वर मंदिर पड़ा।
*सिद्धनाथ मंदिर*
जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर जो गंगा किनारे स्थापित है। इस मंदिर से जुड़ी भी महाभारत काल की कई मान्यताएं हैं। बताया जाता है जब एक बार सिद्धनाथ गंगा घाट पर यज्ञ कर रहे थे।भगवान शिव के शिवलिंग को स्थापित कर रहे थे। तभी वहां एक कौवे ने आकर किसी जीव की यज्ञ कुंड में हड्डी गिरा दी थी। यज्ञ भंग हो गया था। लेकिन भगवान शिव का स्थापित शिवलिंग यहां आज भी मौजूद है। इस मंदिर को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है।
*जागेश्वर मंदिर*
नवाबगंज चिड़िया घर के पास जागेश्वर मंदिर स्थित है। जागेश्वर बाबा का मंदिर एक टीले नुमा जगह पर बना हुआ है। जिस पर ऊंचाई पर चढ़ जाना पड़ता है।
*नागेश्वर मंदिर*
कानपुर के नया गंज में बाबा नागेश्वर का मंदिर स्थित है। इस मंदिर का जिक्र शिव महापुराण में भी किया गया है। यह शिव मंदिर शिव पंचायती मंदिर है। भगवान भोलेनाथ के पंच यहां पर पंचायत लगाकर देवी देवता व असुरों के बीच हुए विवाद का निस्तारण करते थे। भगवान शिव जो फैसला कर देते थे वहीं अंतिम फैसला होता था। इस मंदिर की खास बात यह है कि जब रात्रि में भोग और आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद जब सुबह मंदिर खोला जाता है, तो वहां शिलिवलिंग पर फूल चढ़ा हुआ मिलता है।
*झगडे़श्वर मंदिर*
कालपी रोड पर झगडे़श्वर मंदिर में विराजे हैं झगडे़श्वर महादेव। इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है। महादेव का यह छोटा सा मंदिर तीस साल से भी ज्यादा पुराना है। इलाके के लोगों की मानें तो जब यह मंदिर बनाया जा रहा था तब इसको लेकर लोगों में काफी वाद-विवाद हुआ था। इस जगह पर मिश्रित आबादी के लोगों के बीच अक्सर झगडे़ होते रहते हैं। दंगे भी हो चुके हैं। इसी वजह से इस मंदिर का नाम झगड़ेश्वर महादेव मंदिर पड़ गया।
*थानेश्वर महादेव मंदिर*
बिठूर में स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर कई सालों तक बेनाम ही था। बिठूर के ध्रुव टीले के पास एक प्राचीन मंदिर में चोरों ने हांथ साफ किया पुलिस को झाड़ियों में शिवलिंग मिला जिसे पुलिस अधिकारियों ने बिठूर थाने के कार्यालय के सामने परिसर में बने एक मंदिर में स्थापित करा दिया। तब से थानेश्वर महादेव मंदिर नाम दे दिया।
बालाघाट जिले में कृषि वर्ष अंतर्गत कार्यो की प्रगति की संभागायुक्त द्वारा समीक्षा
5 days ago
दोनों बच्चों ने अपने पिता का क्या नाम रोशन
5 days ago
आज थाना समथर को मिली बड़ी कामयाबी छः मोटरसाइकिल चोरी पकड़ी
5 days ago
पारिवारिक कलह से आहत छात्रा ने गंगा में लगाई छलांगः
1 week ago
थाना मुलमुला ग्राम मुरलीडीह शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 06 जूवाडीयानों को पकड़ने में मिली सफलता थाना मुलमुला एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
1 week ago
*उठो..लाल.. आब..आँखे..खोलो..अगर सरकारी विभागों के खिलाफ खबर हजम नही हो तो मीडिया को खण्डन छापने का बोलो।* *रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान* रतलाम समाज की आँखे माने जाने वाला मीडिया अब जिम्मेदारों की आँखों की किरकिरी बनते जा रहे है। घोटाले, घपले, लापरवाहियां, खामियां,लेटलतीफी,मनमानी, रिश्वतखौरी आदि हर तरफ पसरी हुई है, मगर जिम्मेदार इन सभी बुराईयों को मौन स्वीकृति देकर या इन्हे अनदेखा कर इनके कारनामों की परते खोलने वालों पर लगाम कसने की तैयारी कर रहे है। बीते दिनों एक फतवा जारी हुआ है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक विभाग प्रमुख हर दिन सुबह अखबार पढ़ेगा, पोर्टल आदि खोलेगा और अपने या अपने विभाग से संबधित खबर को पढ़ेगा,देखेगा । अगर खबर सही है तो खबर में बताई गई बुराईयों को दूर करने का त्वरित प्रयास करेगा और अगर खबर विभाग प्रमुख को हजम नही होती है, तो इनकी जिम्मेदारी रहेगी कि वह खबर का खण्डन हर हाल में मीडिया वाले के माध्यम से उसी दिन कराए। अरे….खंडनबाजों…. अगर विभाग प्रमुख और अमला….इतना सजग और सेवाभावी होता तो जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों में 100-100 शिकायती आवेदन हर मंगलवार को नही पहुचते। जनता अपनी परेशानियों से लोहा लेते लेते आंदोलन और चक्काजाम आदि करने को मजबूर नही होती। लोग सूचना का अधिकार की तहत जानकारी लेने के लिए सालों से भटक रहे है और जिला पंचायत जैसे विभाग के अफसर उन्हे कार्यालय बुलाकर निपटाने की तैयारियों को अंजाम देने में लगे है। खंडन परम्परा को हवा देकर इसे स्थापित करने के अखबारों को अधकचरे और समय बैसमय समाचार देने वाले एक विभाग को भी पांबद किया गया है। इस विभाग के जिम्मेदार भी अखबार की कतरन संबधित विभाग के प्रमुख को भेज कर समाचारों में खंडन की संभावना खोजने का प्रयास करेगे। इधर मीडिया भी इतना फ्री नही बैठा है कि कुछ भी छापता छूपता रहे। अखबारों का तो 1 कालम 10 सेंटीमीटर हिस्सा ही लगभग 1 से 3 हजार तक बैठ रहा है। इस हिसाब से अगर सरकारी समाचार को छापकर विभागों को भुगतान के बिल भेजे जाएंगे? तो खर्च का हिसाब हर माह लाखों में बैठेगा। अब इधर अगर कोई जनता की आवाज, परेशानी, उसका शिकायती पत्र आदि मीडिया के माध्यम से उजागर करता है तो उसमें सुधार के प्रयास किए जाना चाहिए। इस तरह के फरमान से उन विभाग वालों की बल्ले बल्ले हो गई है, जो नामचीन और आदतन लापरवाह भ्रष्ट आचरण आदि की लिस्ट में शामिल है। राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण, जल निगम, सडक़ परिवहन आदि विभागों के कारनामों और कार्यप्रणाली को को बीते दिनों दिशा समिति की बैठक में सांसद,विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उजागर बता दिया है कि जिले का विकास किस… अगति की और अग्रसर होता जा रहा है। कई विभागों की फाईले विगत माह से इधर से उधर गोते खा रही है, पहले नीचे वाले अफसर से अवलोकन कराओं और उसके बाद बड़े साहब की स्वीकृति लेने आओं। बहरहाल, अब समय आ गया है कि फरमान जारी करने वालों के दरबार में भांड मिरासियों की तरह इनका गुणगान करो। अगर इनके गायन के अनुसार सुर नही लगाया तो फजीहत हो सकती है। फिलहाल इस फरमान का पालन कौन-कौन, कब-कब करता है, ये आने वाले समय में पता चलेगा, फिलहाल… विभाग प्रमुख अपने विभागों की खबरे पढक़र खंडन-फंडन तैयार करने की तैयारियों का मसौदा तैयार कर रहे है या करवा रहे है।
1 week ago
झोपड़ी में आग लगने से भारी नुकसान सामान जलकर राख; मुआवजे की मांग
1 week ago
झोपड़ी में भीषण आग लगने से भरी नुकसान की पीड़िता ने की मुआवजे की मांग