Uncategorizedताज़ा ख़बरें

जिला मुख्यालय चम्बा स्थित बचत भवन में बुधवार को शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया

सीमा कश्यप, अध्यक्ष महिला मंडल चम्बा

जिला मुख्यालय चम्बा स्थित बचत भवन में बुधवार को शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल चम्बा की अध्यक्ष सीमा कश्यप ने की।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नीलम नैय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सीमा कश्यप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की गई है, जोकि सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक करोड़ स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ से संपर्क कर देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और कोई भी दूसरा विकल्प किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास नहीं है। महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण अगर किसी ने किया है तो वह नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने किया है। जब भी कांग्रेस की सरकारें आई, महिलाओं का शोषण हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पूर्व सदर विधायक पवन नैय्यर, भाजपा मंडल चम्बा के अध्यक्ष महराज कृष्ण बड़ियाल सहित करीब 400 महिलाएं मौजूद रहीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!