Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पंजाब-हिमाचल की लड़कियां जोधपुर में बेच रही थी नशा

किराए के मकान में रहती थी, 28 दिन पहले ही आई थी; पुलिस पूछताछ में जुटी

जोधपुर

दोनों युवतियां 28 दिन पहले ही जोधपुर आई थी।
जोधपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां सीटी हाेम विला में किराए पर रह रही थी। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों युवतियों पंजाब व हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। जोधपुर के कुछ बदमाशों व तस्करों के सम्पर्क के आने के बाद वह कुछ दिन पहले ही जोधपुर में आकर किराए पर रहने लगी थी। जिसकी भनक पुलिस को पड़ गई थी।

विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्रसिंह ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीटी होम विला 47 में रांची व राबिया नाम की दो युवतियां रहने आई है। दोनों के बाद डोडा पोस्त पड़ा है। पुलिस ने इस पर युवतियों के मकान पर दबिश दी। वहां से एक थैली में 9 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सिधपुर निवासी रांची स्याल (21) पुत्री रविंद्र कुमार व अमृतसर गुजरपुर निवासी राबिया उर्फ रोमिया (23) पुत्री राजेश कुमार मलिक को गिरफ्तार कर लिया।

28 दिन पहले ही आई जोधपुर

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवतियां 28 दिन पहले ही जोधपुर आई है। यहां दो तस्कर व एक चोर से इन दोनों युवतियों का सम्पर्क है। इनकी भी पुलिस तलाश कर रही है। इन बदमाशों के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले की और भी परतें खुलेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!