प्रशांत किशोर ने वाल्मीकि नगर से लोकसभा चुनाव लड़ने को सिरे से किया खंडन, कहा – धरती इधर से उधर हो जाए मैं हटने वाला नहीं हूं, बिहार को सुधारने के लिए 1 बार मैंने ठान लिया है तो इससे पीछे नहीं हटूंगा, चाहे भाजपा, JDU या कांग्रेस क्यों न बुलाए
*प्रशांत किशोर ने वाल्मीकि नगर से लोकसभा चुनाव लड़ने को सिरे से किया खंडन, कहा - धरती इधर से उधर हो जाए मैं हटने वाला नहीं हूं, बिहार को सुधारने के लिए 1 बार मैंने ठान लिया है तो इससे पीछे नहीं हटूंगा, चाहे भाजपा, JDU या कांग्रेस क्यों न बुलाए* *पटना* जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने वाल्मीकि नगर से चुनाव लड़ने की बात को शीरे से नकारते हुए कहा कि जब हमारा दल ही नहीं है तो हम वाल्मीकि नगर से कैसे चुनाव लड़ सकते हैं? मैंने जो 1 बार अपने मुंह से कह दिया उससे आगे पीछे न हट सकते हैं न ही दुनिया की कोई ताकत इसे बदल सकती है। 2017-18 में मैंने कहा था कि मैं अगले 10 साल न लोकसभा जाऊंगा न ही राज्यसभा से चुनाव लडूंगा। मुझे अगर लोकसभा लड़ना होता तो इसके लिए मुझे वाल्मीकि नगर जाने की जरूरत पड़ती? देश के किसी भी राज्यों से चाहता तो चुनाव लड़ कर सदन में चला जाता। देश की कोई भी पार्टी चुनाव जीता कर भेज देती। मेरी तो इसमे कोई दिलचस्पी ही नहीं है, पता नहीं कौन पत्रकार ऐसी खबरें चला रहे हैं। अगर मुझे चुनाव लड़ना होता तो मुझे पदयात्रा करने या वाल्मीकि नगर लोकसभा चुनने की क्या जरूरत पड़ती? हम बंगाल से लड़ लेते आंध्र प्रदेश से लड़ लेते। हमने पहले ही कह दिया है कि न मुझे कोई दल से मतलब है न ही कोई राजनीतिक पार्टी से। बिहार में मैं पिछले 18 महीने से पैदल चल रहा हूं तो क्या मैं कोई दल नहीं बनाता? बिहार में तो 1 दिन में दल बन जाता है। जो बात हमने कहीं है जब तक बिहार को सुधारने के नजरिए से 3 उद्येश्य को लेकर घर से निकले हैं इसे पूरा करने के लिए जब तक कोई नई व्यवस्था न बना लें तब तक इस लक्ष्य से पीछे हटने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता चाहे धरती इधर से उधर क्यों न हो जाए। मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं एक बार मैंने ठान लिया तो मैं इधर से उधर जाने वाला नहीं हूं इसके लिए मुझे चाहे नीतीश कुमार बुला के ऑफर दे दें या भाजपा या कांग्रेस दे दे। बिहार को सुधारे बिना कहीं नहीं जाएंगे।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
20 hours ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
20 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
20 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
20 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
20 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार