Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वन्दे भारत न्यूज़ मैहर जिले की खबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैहर मां शारदा देवी के किए दर्शन

*उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने मां शारदा के किये दर्शन*

सतना 3 मार्च 2024/उत्तरप्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सतना और मैहर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने रविवार की दोपहर हेलीकॉप्टर से हेलीपैड मैहर पहुंचे। यहां पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने मैहर में मां शारदा मंदिर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मैहर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सतना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की। सतना पहुंचने पर सांसद गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने अगवानी की।

संवाददाता नेन्द्रमणि मिश्र

चित्रकूट/सतना/मैहर MP

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!