Uncategorizedताज़ा ख़बरें

पुलिस ने गायब तीनों छात्राओं को दिल्ली से बरामद कर स्वजनों को सौंपा 

पुलिस ने गायब तीनों छात्राओं को दिल्ली से बरामद कर स्वजनों को सौंपा 

पुलिस ने गायब तीनों छात्राओं को दिल्ली से बरामद कर स्वजनों को सौंपा

राठ——– शुक्रवार को रील बनाने की शौकीन तीन छात्राएं स्कूल जाने के बहाने घर लापता हो गई थी। शनिवार की रात मझगवां पुलिस तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद करके लाई है। तीनों छात्राएं आठ सौ रुपए किराया लेकर दिल्ली में डांस एकेडमी में डांस सीखने के लिए निकल गई थी। तीनों छात्राओं के घर पर आने से स्वजनों ने राहत की सांस ली है।

मझगवां थाने के एक गांव में रहने वाली दो सगी बहनें हुआ एक सहेली शुक्रवार की सुबह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। इसमें दो छात्राएं कक्षा छह व एक कक्षा आठ थी। तीनों स्कूल नहीं पहुंची। और बिना बताए कहीं चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों किशोरियों को दो दिन पहले एक डांस कांप्टीशन में भाग लेना था। लेकिन स्वजनों ने मना कर दिया था। इसी की वजह से तीनों छात्राएं नाराज होकर घर से चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों छात्राओं के पास दिल्ली जाने के लिए मात्र आठ सौ रुपए थे। जिससे तीनों छात्राएं बस से दिल्ली गई थी। जिसमें एक छात्रा का टिकट था। दो बिना टिकट की थी।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!