Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बस में बैठी महिला के बैग से चोरों ने पार किए सोने के जेवरात

बस में बैठी महिला के बैग से चोरों ने पार किए सोने के जेवरात

 

बस में बैठी महिला के बैग से चोरों ने पार किए सोने के जेवरात

 

राठ—— रोडवेज परिसर के अंदर बस में बैठी महिला के बैग से चोरों ने सोने के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

जरिया थाने के मंगरौल गांव निवासी पार्वती देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपने भाई की शादी में जाने के लिए रोडवेज परिसर में खड़ी बस के अंदर सीट पर बैठी थी। उसके पति उसे बस में बैठाकर वापस गांव चले गए थे। उसी बीच बस में तीन लोग आए और बैग को एक व्यक्ति ने सीट के नीचे रखने को कहा। वह व्यक्ति उसके बगल में बैठ गया। दो व्यक्ति पीछे सीट पर बैठ गए। आरोप लगाया कि पीछे बैठे व्यक्तियों ने चाकू से बैग फाड़ कर उसमें रखे ढाई तोला सोने का हार, दो तोला सोने का नेकलेस निकाल लिया। जब उसने बैग कटा हुआ देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी तीनों व्यक्ति उसे धक्का मारते हुए भाग गए। उसने पति को फोन लगाकर बुलाया। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!