भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसी लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। अब पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आसनसोल से चुनाव न लड़ने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’ भाजपा की पहली सूची में चार भोजपुरी अभिनेताओं को टिकट दिया गया है, जिनमें आसनसोल से पवन सिंह के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, यूपी के गोरखपुर से रवि किशन, यूपी के आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है, लेकिन अब पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर सभी को चौंका दिया है। शनिवार को जब पार्टी ने उनके नाम का एलान किया था तो पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था और लिखा था कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया है तो वे पूरी ईमानदारी से आसनसोल की धरती पर जनता की सेवा करने की बात लिखी थी। पवन सिंह बिहार के आरां के रहने वाले हैं और बीते कई दिनों से चर्चा थी कि पवन सिंह को पार्टी आरां से ही टिकट दे सकती है। हालांकि पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा। आसनसोल सीट पर अभी टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। आसनसोल में 30 फीसदी गैर बंगाली मतदाता हैं और इनमें अधिकतर संख्या बिहारी मूल के मतदाता शामिल हैं। वहीं इस सीट पर 30 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता हैं। भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाने का जैसे ही एलान किया, वैसे ही विपक्षी नेताओं ने पवन सिंह के कुछ पुराने गानों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दरअसल पवन सिंह के एक गाने के बोल हैं…बंगाल वाली माल…। इसी पर विवाद हुआ। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर जिस उम्मीदवार को उतारा है, उसके द्वारा बनाए गए कंटेंट को देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया। लोकतंत्र का अंत नजदीक ही है।’ टीएमसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी के नेता साकेत गोखले ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा पर तंज कसा। साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पवन सिंह महिलाओं को लेकर अश्लील वीडियो बनाते हैं। टीएमसी ने महिला सम्मान को मुद्दा बनाने की कोशिश की। ऐसे में माना जा रहा है कि पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव न लड़ने की वजह भी यही विवाद हो सकता है।
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसी लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। अब पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आसनसोल से चुनाव न लड़ने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 'भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।' भाजपा की पहली सूची में चार भोजपुरी अभिनेताओं को टिकट दिया गया है, जिनमें आसनसोल से पवन सिंह के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, यूपी के गोरखपुर से रवि किशन, यूपी के आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है, लेकिन अब पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर सभी को चौंका दिया है। शनिवार को जब पार्टी ने उनके नाम का एलान किया था तो पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था और लिखा था कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया है तो वे पूरी ईमानदारी से आसनसोल की धरती पर जनता की सेवा करने की बात लिखी थी। पवन सिंह बिहार के आरां के रहने वाले हैं और बीते कई दिनों से चर्चा थी कि पवन सिंह को पार्टी आरां से ही टिकट दे सकती है। हालांकि पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा। आसनसोल सीट पर अभी टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। आसनसोल में 30 फीसदी गैर बंगाली मतदाता हैं और इनमें अधिकतर संख्या बिहारी मूल के मतदाता शामिल हैं। वहीं इस सीट पर 30 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता हैं। भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाने का जैसे ही एलान किया, वैसे ही विपक्षी नेताओं ने पवन सिंह के कुछ पुराने गानों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दरअसल पवन सिंह के एक गाने के बोल हैं...बंगाल वाली माल...। इसी पर विवाद हुआ। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर जिस उम्मीदवार को उतारा है, उसके द्वारा बनाए गए कंटेंट को देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया। लोकतंत्र का अंत नजदीक ही है।' टीएमसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी के नेता साकेत गोखले ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा पर तंज कसा। साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पवन सिंह महिलाओं को लेकर अश्लील वीडियो बनाते हैं। टीएमसी ने महिला सम्मान को मुद्दा बनाने की कोशिश की। ऐसे में माना जा रहा है कि पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव न लड़ने की वजह भी यही विवाद हो सकता है।
राजू यादव को गोली मारने वाला आरोपी को पुलिस धर दबोचा
3 days ago
*25000 रुपये के इनामिया वांछित मोनू यादव को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार*
3 days ago
पुलिस बैरिकेडिंग का बड़ा असर शराब तस्कर,गौ तस्कर जैसे कई मामलों पर कसा शिकंजा
3 days ago
सौरम रोड की मुख्य नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
5 days ago
सराय ने जीता पीपीएल (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
5 days ago
*डॉक्टर सहित 3 कर्मियों का वेतन कटा,
5 days ago
पैर फिसलने के कारण नहर में डूबने से बच्चे की हुई मौत
1 week ago
पुलिस ने खोज निकाला खोया हुआ मोबाइल पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
1 week ago
देशभर में एक साथ बजे मोबाइल अलार्म: भारत सरकार ने किया आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट कन्हैया लाल गायारी गोपालपुर द्वारा खड़ावदा क्षेत्र में दादागिरी गरोठ थाना अंतर्गत खड़ावदा के पास गांव गोपालपुरा में कन्हैयालाल पिता भागीरथ गायरी का आतंक ग्राम गोपालपुर गोपालपुरा के रहने वाले मुकेश पिता प्रभु लाल गायारी 30 अप्रैल को अपने खेत पर पशु लेकर जा रहे थे तब अचानक उसके पास कन्हैयालाल गायारीआया और बोला कि तू पशुओं से मेरा नुकसान करवाता है जबकि उसका कोई नुकसान नहीं हुआ और बोला कि मेरी नली तोड़ी तूने ऐसा बोलकर गाली गलौज करने लगा उसके बाद में मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर मुकेश के पिता वह रूपरा के एक ग्रामीण उपस्थित थे उनके सामने कन्हैयालाल ने मुकेश के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी दी वह फरियादी मुकेश कुमार गायरी गोपालपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की इसमें आतंकी टाइप करतूत करने वाले कन्हैयालाल के होसले और बुलंद हो गए हैं और 7 दिन हो गए उसके बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से परिवार परेशान है वह कन्हैयालाल द्वारा बार-बार धमकी दी जा रही है कि तू मिल तुझे मैं देखता हूं तो इस विषय पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करना चाहिए और मामला गंभीर है पुलिस को ध्यान देना चाहिए ऐसे सातीर बदमाश पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए इस ओर गरोठ धाना ti साहब को तुरंत संज्ञान में लेकर करवाई करना चाहिएउक्त प्रार्थी आदतन अपराधी है इनके द्वारा ग्राम गोपालपुर के बलराम पिता नंदा जी विकलांग व्यक्ति हे जो लकड़ी से चलते उनकी जमीन भी इनके द्वारा 2 वर्ष तक विवाद करके पड़त एवं भगवान पिता बालचंद जी की जमीन 2 वर्ष तक पड़त रखवाई और इसी प्रकार बगदीराम पिता नंदा ये व्यक्ति भी विकलांग है उनकी जमीन की हड़पने की नियत से आए दिन विवाद कर रहा है और दो माह पहले ही इनके द्वारा बगदीराम के पुत्र विनोद के साथ भी आत्मघाती हमला किया गया और यह कहीं लोगों के साथ आए दिन अपराध करता रहता है इनकी विरोध कार्रवाई की इनके खिलाफ थाने में 10 आवेदन अन्य अन्य लोगों के द्वारा दे रखे हे खड़ावदा क्षेत्र में कन्हैया लाल गायूरी का आतंक किसी की जमीने पर जबरन कब्जा करता है तो किसी से मारपीट मारपीट करता है पुलिस को इस शातिर बदमाश पर सख्त एक्शन नहीं खिलाफ नहीं तो यह आगे चलकर बहुत बड़ा कांड कर सकता है इस समय रहते इसके ऊपर शिकंजा कसना जरूरी है क्योंकि यह गांव वालों से बदतमीजी से बात करता है वह पूरे गांव में दादागिरी करता है वह लोगों की जमीन है जबरदस्ती कब्जे में कर रखी है इसमें पैसे चार से पांच छह लोगों की जमीन इसके अंदर अंदर में है इसको तुरंत से तुरंत कार्रवाई करना चाहिए