Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा और कड़ी*

राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस अलर्ट हो गई है।

*राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा और कड़ी*

ग्वालियर। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस अलर्ट हो गई है। इस इनपुट के बाद जहां केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं दिल्ली, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। उनकी न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सैना ने राहुल की न्याय यात्रा के ग्वालियर में प्रवेश के साथ ही उनकी सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बम से हमला होने के इनपुट मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिये दिल्ली, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से कहा है। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज देर सायं ग्वालियर में प्रवेश कर गई। राहुल की यात्रा के मध्यप्रदेश व ग्वालियर में प्रवेश के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सैना न्याय यात्रा पर निगाह रखे है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा कड़ी कर दी है और उनसे मिलने वाले हर व्यक्ति पर बारीकी से निगरानी की जा रही है। लेकिन फिर भी राहुल गांधी आम लोगों से सुरक्षा घेरा तोड़ कर मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है। 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!