Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंहरियाणा
Trending

पिहोवा कुरुक्षेत्र लाडवा रोड के नवीनीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने स्वीकृत किया 18 करोड़ 61 लाख 59 हजार रुपए का बजट, जल्द शुरू हगा काम:संदीप सिंह

 

पिहोवा हलके के विकास की विभिन्न परियोजनाओं के लिए लगभग 40 करोड़ के बजट को मंजूरी, 19 करोड़ 60 लाख 44 हजार के बजट से 37 सडक़े होगी दुरुस्त, सारसा गुमथला सहित छह गांवों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, थाना सहित पांच गांवों को मिली ई लाइब्रेरी

मुकेश कुमर

पिहोवा 28 फरवरी हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा हलके के विकास के लिए सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर लगभग 40 करोड रुपए खर्च करने जा रही है। इस बजट को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में स्वीकृत कर लिया गया है। जिसकी आधिकारिक सूचना संबंधित विभागों द्वारा जारी हो चुकी है। राज्य मंत्री संदीप सिंह अपने कार्यालय में हलके के सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों से मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से खस्ता हाल कुरुक्षेत्र पिहोवा यमुनानगर स्टेट हाईवे नंबर 6 के नवीनीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने लगभग 18 करोड़ 61 लाख 59 हजार स्वीकृत किए हैं। जल्द ही टेंडर आदि की औपचारिकताएं पूरी करके पीडब्ल्यूडी विभाग यमुनानगर कुरुक्षेत्र पिहोवा रोड को दुरुस्त करने का काम शुरू करेगा। राज्य मंत्री ने बताया कि पिहोवा हलके के 37 गांवों की सडक़ों को दुरुस्त एवं चौड़ा करने के लिए भी सरकार ने 19 करोड़ 60 लाख 44 हजार का बजट जारी किया है।

इन गांवों में होगा सडक़ों का विकास

राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस बजट से पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभाग अंबाला हिसार रोड से गांव गंगहेड़ी, थानेसर पिहोवा रोड से गढ़ी रोड़ान, पिहोवा रोड से चंडीगढ़ फॉर्म, कलसा से डेरा बाजीगरान, कलसा से डेरा बसावा राम,चीका रोड से बाखली, पिहोवा रोड से बिलोचपुरा, बिलोचपुरा से अरुणाय छोटी जरासी मोरथली से डेरा हजारा सिंह, मेन रोड से लिंक रोड गांव खानपुर रोड़ान, लोटनी से धर्मगढ़, मोहनपुर से बाखली, चीका रोड से छोटा सैयाणा, थेमल बोढ़ा लिंक रोड, रामगढ़ रोड से हरिजन बस्ती वाया पहाड़पुर माइनर और बिछिया,ब्रह्मपुरी रोड, कमोदा से लोहार माजरा खिजरपुरा रोड, ढांड रोड से भैंसी माजरा पिंडारसी सारसा रोड, चीका रोड से गढ़ी लांगरी तक, बीबीपुर कलां से नंदूखेड़ा रोड, स्योंसर से डेरा सुखविंदर सिंह,थानेसर पिहोवा रोड से गांव मुर्तजापुर, मुर्तजापुर से बीबीपुर कलां, बीबीपुर कलां से चनालहेडी, अरूणाय मंदिर से छज्जूपुर रोड, भटेड़ी रुआं रोड से डेरा बाजीगरान,अंबाला हिसार रोड से गांव धनीरामपुरा, मांडी लोटनी सूरजगढ़ रोड, मांडी से बचकी, मोरथली से जरासी कलां, थानेसर पिहोवा रोड से सिंहपुरा, ट्यूकर लिंक रोड, चीका रोड से कराह साहिब, भटेड़ी अरनैचा रोड, अंबाला रोड से गांव हरिगढ़ भौरख तक सडक़ को दुरुस्त करने का काम शुरू करेगा।

48 लाख 86 हजार से गांवों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट

राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया किगांव को शहर की तरहजगमग बनाने के लिए प्रदेश सरकार बड़े गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने जा रही है। योजना के तहत गांव थाना में 11.69 के बजट से, गांव सारसा में 8.69, गांव गुमथलागढू में 10.54, गांव हरिगढ़ भौरख में 12.29 लाख व मुर्तजापुर में 5.65 लाख के बजट सहित कुल 48 लाख 86000 स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा ईस्माइलाबाद खंड के गांव झांसा व कई अन्य बड़े गांवों में भी स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र में ई लाइब्रेरी के लिए 30.02 लाख

राज्य मंत्री ने बताया कि गांव थाना में ई लाइब्रेरी के लिए 7.01 लाख , भेरियां में 5.81, ठसका मीरांजी में 9.76 और तंगौली में 7.44 लाख रुपए का बजट खर्च किया गया है। इन ई लाइब्रेरियों के खुलने से गांव के युवा पूरी दुनियां से कनेक्ट रहने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी खुद को अपडेट रख सकेंगे।

फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 11

1 से 112

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!