Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंबिहारबेतिया

बिहार के स्कूलों का बदला समय: केके पाठक का आदेश रद्द, CM नीतीश के ‘मनवाला’ नया स्कूल टाइम लागू, जानिए शेड्यूल

बिहार शिक्षा विभाग ने डिपार्टमेंड के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के पुराने आदेश को आज रद्द कर दिया है। राज्य शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है, जो सीएम नीतीश कुमार की घोषणा के मुताबिक है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक सुबह 9:45 बजे आएंगे और शाम को 4:15 बजे जाएंगे।

बेतिया:- बिहार :- से अहमद राजा खान कि रिपोर्ट पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने जो आदेश दिया था, उसके आगे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक आज बुधवार को झुक गए। इसके बाद स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। केके पाठक के शिक्षा विभाग ने पहले सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की थी। इसे अब बदलते हुए नया आदेश जारी किया है। बिहार शिक्षा विभाग ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल चलने वाले आदेश को रद्द कर दिया है। अब स्कूल टाइमिंग सुबह 9.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगी।सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ही चलेंगी क्लास

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक, नए नियमों के मुताबिक, अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही बिहार में सरकारी विद्यालयों की कक्षाएं चलेंगी। नया आदेश सीएम नीतीश कुमार की घोषणा के मुताबिक है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आने और जाने की टाइमिंग भी क्लियर की गई है। शिक्षक सुबह 9:45 बजे स्कूल आएंगे और बच्चों के चले जाने के बाद शाम को 4.15 बजे स्कूल से जाएंगे।

इस दौरान बिहार के सरकारी स्कूलों में रोजाना 8 घंटी यानी 8 क्लास की पढ़ाई होगी। नीचे देखिए क्लास की टाइमिंग.

केके पाठक ने पहले 9 से 5 की थी स्कूल टाइमिंग

बता दें, केक पाठक के स्कूल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोलने के फैसले का शिक्षक से लेकर कई जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे थे। सीएम नीतीश कुमार ने सदन का कार्यवाही के दौरान ही स्कूल की टाइमिंग को लेकर जवाब दिया था। और आज बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का निर्णय लिया है। केके पाठक के पुराने आदेश को विभाग ने रद्द कर दिया है।


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/bbnewsindia.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!