Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

डॉक्‍टर दंपति समेत चार पर गैंगस्टर एक्‍ट का केस दर्ज, दो गिरफ्तार।                                       

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

डॉक्‍टर दंपति समेत चार पर गैंगस्टर एक्‍ट का केस दर्ज, दो गिरफ्तार।                                      अंबेडकर नगर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने अप्रशिक्षित चिकित्सक दंपति समेत चार के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। चिकित्सक पहले से जेल में है, जबकि फरार गैंगस्टर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

महरुआ के बलईपुर गांव की बिंदू देवी अपने पति दीपक चौधरी संग महरुआ बाजार में वर्षों से क्लीनिक चलाती हैं। तत्समय से ही उस पर गंभीर आरोपों के तहत मुकदमे दर्ज होते रहे। गत वर्ष मई माह में महरुआ कस्बे की महिला चंदा देवी ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित दीपक जमानत पर बाहर आया था। तत्समय नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। गुरुवार को डीएम का अनुमोदन मिल गया।

गुरुवार की रात पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। गैंग लीडर महिला पहले से ही जेल में निरुद्ध हैं। महरुआ में इसके विरुद्ध भ्रूण हत्या, धोखाधड़ी, धन हड़पने, बलवा, मारपीट, धमकी आदि के चार मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया। कटका के बनपुरवा के मो. अजीज और भवानीपट्टी के मनीष कुमार यादव गैंग चलाकर भूमि पर अवैध कब्जा, धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। मो. अजीज और मनीष कुमार यादव क्षेत्र में कागजात में हेराफेरी कर भूमि खरीदने और बेचने का काम करते है। इनका नाम धोखाधड़ी और जालसाजी में तब प्रकाश में आया, जब गत वर्ष 29 नवंबर को भियांव गांव के सद्दाम ने एक चिटफंड कंपनी के निदेशक और एजेंट के विरुद्ध योजना में रुपया जमा कर वापसा न करने के कारण मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में दोनों लोगों के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया।

अभ्यस्त अपराधी होने के कारण आमजन डर के कारण इनके विरुद्ध कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की। पुलिस ने गैंग के मुख्य आरोपित मो. अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मनीष कुमार यादव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!