Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

बीडीओ भनवापुर ने पत्र जारी कर रोका पंचायत सहायकों का मानदेय

पंचायत सहायकों के द्वारा क्राप सर्वे के कार्यों का बहिष्कार करने पर रोका मानदेय

सिद्धार्थनगर. भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के कार्य बहिष्कार करने पर बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया है। खंड विकास अधिकारी भनवापुर ने बताया कि कृषि विभाग व तहसील के ओर से गाँवों में फसलों का डिजिटल क्राप सर्वे का काम किया जा रहा है, जिसमें पंचायत सहायकों को भी सर्वे के काम में लगाया गया है। पंचायत सहायकों के द्वारा क्राप सर्वे के कार्यों का बहिष्कार लगातार किया जा रहा था, जिस पर पहले नोटिस जारी की गई। मगर इन लोगों की मनमानी के कारण कार्य बाधित हो रहा है। बुधवार को बीडीओ ने पत्र जारी कर सभी पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!