Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंराजस्थान

प्रादेशिक परिवहन विभाग पाली में दो दिवसीय सड़क सुरक्षा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

प्रादेशिक परिवहन विभाग पाली में दो दिवसीय सड़क सुरक्षा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
प्रत्येक नागरिक ट्रैफिक के नियमों की पालना से सड़कों पर होने वाली दुघर्टनाओ को रोका जा सकता है ,अर्जुन सिंह राठौड़
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा उन्मुखीकरण जागरूकता अभियान के तहत आज दो दिवसीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अर्जुन सिंह के माध्यम सी ट्रक, बस ऑपरेटर एवं टैक्सी ऑपरेटर को सड़क सुरक्षा के नियमों के जानकारी दी गई। जिसमें पाली के ट्रांसपोर्ट यूनियन के अधिकारी सदस्य एवं काफी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे इस मौके पर एमवीआई दिनेश कुमार के द्वारा पीपीटी के माध्यम से सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु सुझाव एवं गुड सेमेरिटन के अधिकारों एवं विभिन्न राज्यों केन्द्र सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई इस मौके पर आरटीओ पाली अर्जुन सिंह ने कहा कि कभी भी धैर्य खोकर जल्दबाजी न दिखाएं हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाए इस वक़्त सड़क दुघर्टना के मामले में भारत शीर्ष स्थान पर है जो चिंता का विषय है कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआरटीओ नांजीराम गुलसर ने बताया कि हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा की कार्यशाला आयोजित कर लोगों के बीच में सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन को बढ़ावा देना है। ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओ के आंकड़े को कम कर सके इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र राजपुरोहित, डीटीओ ओपी वैष्णव सुमेरपुर, एमवीआई मनीष माथुर जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान सहित शहर के सम्मानित आम जन उपस्थित रहे।
प्रेस नोट प्रादेशिक परिवहन विभाग पाली
दिनांक=28/02/2024

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!