Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नवनिर्वाचित जिला अध्‍यक्ष श्री यादव की अध्‍यक्षता में सामान्‍य सभा की बैठक सम्‍पन्‍न —


जिला पंचायत अशोकनगर की सामान्‍य सभा की बैठक नवनिर्वाचित जिला अध्‍यक्ष श्री राव अजय प्रताप सिंह यादव की अध्‍यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत अशोकनगर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्‍यक्ष पुष्‍पगुच्‍छ देकर स्‍वागत किया गया। इस अवसर पर अशोकनगर विधायक श्री हरीबाबू राय,जिला पंचायत सदस्‍यगण,सांसद प्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में नवनिर्वाचित जिला अध्‍यक्ष श्री राव अजय प्रताप सिंह यादव ने मनरेगा अंतर्गत कार्यो की विस्‍तार से समीक्षा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मनरेगा में अधिक लेबर बजट का प्रस्‍ताव शासन को भेजा जाए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार से जोडा जा सके। उन्‍होंने पीएचई विभाग द्वारा ग्रामों में नलकूप खनन एवं मोटर वितरण की विस्‍तृत जानकारी ली। साथ ही पीएचई विभाग को ग्राम पंचायत से प्रस्‍ताव आने पर ही मोटर वितरण करने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग द्वारा रबी फसल की खरीदी के लिए उपार्जन केन्‍द्रों की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्‍होंने सहकारिता विभाग को खरीदी केन्‍द्रों पर किसानों के लिए आवश्‍यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने मत्‍स्‍य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन तालाबों की समिति द्वारा पट्टा राशि जमा नही की गई,उन्‍हें नोटिस देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन द्वारा मुख्‍यमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना,पीएम जनमन योजना,पीएम आदर्श ग्राम योजना एवं बस्‍ती विकास योजना के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराकर आमजन को लाभ देने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अशोकनगर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में कालोनाईजरों द्वारा काटी जा रही कॉलोनियों में मध्‍यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्‍वराज अधिनियम का पालन कराये जाने एवं कॉलोनाईजरों द्वारा कर राशि जमा की गई,उसके उपयोग के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!