Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर छाएं ख़तरे के बादल

रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब — कल हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की हार के बाद राज्य सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आज सुबह हिमाचल सरकार के केबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल वीरभद्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू सरकार की कार्यशैली से राज्य की जनता और विधायक नाखुश हैं, उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश राजा वीरभद्र सिंह को दिया जाने वाला सम्मान नही दिया गया है । हिमाचल में चल रहे घटनाक्रम से कांग्रेस आलाकमान सुक्खू से खासा नाराज बताया जा रहा है। इस मसले को सुलझाने के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा हिमाचल प्रदेश में दो परिवेक्षक भेजें गए हैं। ख़बरें प्राप्त हो रही हैं कि कांग्रेस के और विधायक बागी हो सकते हैं जिससे राज्य की सुक्खू सरकार पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। फिलहाल कांग्रेस के छ विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!