Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

महतारी वंदन का अविवाहित वृद्धाओं को लाभ देने की मांग

भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा सभी विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के रूप में प्रत्येक महिला को प्रति माह 1000 रुपए प्रदान करने वाली योजना को घोषणा पत्र में शामिल किया गया था तथा चुनाव के पश्चात् प्रदेश में सत्ता संभालने के साथ मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को लागू कर महिलाओं का सम्मान के रूप में प्रचारित किया गया लेकिन योजना में सभी विवाहित महिलाओं को लाभ प्रदान करने की बजाय नियम शर्तों को जोड़ दिए जाने से बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं। वहीं इस योजना के नियम में एक बड़ी चूक होने से अनेक वृद्ध बेसहारा ऐसी महिलाएं भी इसके लाभ से वंचित हो रही है। जिन्होंने किसी कारणवश विवाह नहीं किया था तथा अब बुढ़ापे में आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परेशानियों को सामना कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार निवासी 68 साल की अविवाहित वृद्ध महिला प्रेमलता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री सहित महिला एंव बाल विकास मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री एंव बलौदाबाजार के विधायक एंव राजस्व मंत्री को पत्र भेजा गया है जिसमें महतारी वंदन योजना में वृद्ध अथवा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की सभी अविवाहित महिलाओं के लिए नियमों में बदलाव करने की मांग रखी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!