Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

केएल चौहान बलौदाबाजार के 10वें कलेक्टर, 12 साल में 9 बदले गए

10 महीने से भी कम कार्यकाल के बाद बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर रहे 2009 बेच के आईएएस अफसर कुमार लाल चौहान को लाया गया है। यदि जिला निर्माण के बाद 12 साल के कार्यकाल की बात करें तो जिले में प्रशासनिक सेवा के केएल चौहान। सबसे आला अधिकारियों का कार्यकाल औसत रुप से बेहद कम रहा।
इन 12 सालों में चंदन कुमार तक नौ कलेक्टर बदले गए और अब कुमार लाल चौहान दसवें कलेक्टर होगें। वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुमार लाल चौहान इससे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा उसके पूर्व अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग व अपर आयुक्त अतिरिक्त प्रभार सरगुजा संभाग के पद पर पदस्थ रह चुके है। वही कुमार लाल चौहान दुर्ग अपर कलेक्टर भी रह चुके हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!