ताज़ा ख़बरेंराजस्थान

पाली: पिता ने शराब पीने से रोका तो बेटे ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी,

चूल्हे की राख मलकर खून रोकने की कोशिश करती रह गई मां*

पाली जिले में 65 साल के बुजुर्ग पिता ने अपने 30 साल के बेटे को शराब पीने से टोका तो बेटे ने पास ही रखी कुल्हाड़ी से पिता को काट दिया। वो पिता पर वार करता रहा और पास खड़ी मां बेटे को काबू करने की कोशिश करती रही। बाद में पिता नीचे गिरे और खून बहने लगा। मां ने पास ही पड़ी चूल्हे की राख लगाकार खून काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आरोपी इतना नशे में था कि वह घर से बाहर तक नहीं निकल सका। देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया। मामला पाली जिले के जैतपुरा थाना इलाके में स्थित केरला गांव का है।

पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले 30 साल के ताराराम ने अपने पिता चूराराम की हत्या कर दी। पिता और परिवार के अन्य लोग ताराराम की शराब पीने की लत के कारण परेशान थे। इसी कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। ताराराम कोई काम नहीं करता था और सिर्फ शराब पीता था। आए दिन इसी कारण घर में झगड़ा होता था। कल दोपहर में भी ताराराम और चूराराम में विवाद हो गया। देर शाम ताराराम शराब पीकर आया और खेत से घर लौट रहे पिता चूराराम से झगड़ पड़ा।
घर आते आते ताराराम ने अपने पिता पर हमला बोल दिया और पास ही पड़ी कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला। भाभी और मां ने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ताराराम की मां अपने पति के शरीर से बह रहे खून को रोकने के लिए चूल्हे की राख मलती रही, लेकिन चूराराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्यारे बेटे को पकड़ लिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!