Uncategorizedताज़ा ख़बरें

वटेश्वर शिव धाम जरिया मंदिर का 8वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया।*

*वटेश्वर शिव धाम जरिया मंदिर का 8वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया।*

कामडारा बटेश्वर शिव धाम जरिया मंदिर का 8 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से दो दिवसीय कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान सुबह कलश यात्रा जरिया बांध से कामडारा बड़ा तालाब तक कलश यात्रा किया गया वही 24 घंटे का अखंड हरिकृतन दोपहर 1 बजे पूर्ण आहुति प्रसाद वितरण एवम भंडारा सहित कई अनुष्ठान हुए। पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम,जय भोलेनाथ के नारों से गूंजता रहा। सभी अनुष्ठान पुजारी लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने संपन्न कराए । यजमान के रूप में मंदिर समिति के सचिव संदीप प्रसाद व उनकी पत्नी दीपा पूजा पर बैठे। इसमें मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने-अपने परिवारों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सुबह आठ बजे से ही भक्तों का तांता विशेष पूजा के लिए वहां लगने लगा था। पूजा अर्चना का कार्यक्रम दोपहर तक चला। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से भक्तों के बीच भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। यहां आसपास के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर धन्य हो रही थी। इस पावन अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर राम धुन के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिप सदस्य दीपक कांडूलना ने फीता काट कर किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश नाग,संदीप प्रसाद, तिलक सिंह,तुला सिंह,अनिरुद्ध ठाकुर,आदि शामिल थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!