Uncategorizedताज़ा ख़बरें

सड़क हादसे में दम्पति समेत तीन की मौत

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग

सुल्तानपुर। शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जिसमें दो महिलाएं हैं। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 123 पर कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेउर गांव के समीप भीषण सड़क हादसा। लखनऊ से बिहार की तरफ जा रही कार हुई क्षतिग्रस्त‌। 3 लोगों के मौत की ।,एक घायल को भेजा गया चिकिसालय। राहत व बचाव कार्य जारी,यूपीडा कर्मी व कूरेभार पुलिस मौके पर। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने हर संभव मदद का दिया स्थानीय प्रशासन को निर्देश।

 शादी समारोह में शामिल होने बल्लभगढ़ हरियाणा से आरा बिहार जा रहे कार सवार हुए दुर्घटना के शिकार।पूर्वांचल एक्सप्रेस पर माइल स्टोन 123 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार। कार सवार विकास गुप्ता (30) पुत्र राम चंद्र,राम चंद्र गुप्ता (55) पुत्र शिवदास व मायादेवी (52) पत्नी राम चंद्र मौके पर हो गयी मौत। चिंता देवी (55) पत्नी श्याम बिहारी की भी हालत गंभीर। एसओ कूरेभार अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी को भेजवाया गया अस्पता⊃ल।।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!