Uncategorizedताज़ा ख़बरें

मैड कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर चोरों ने भगवान के मंदिर को बनाया निशाना

लोकेशन – विराटनगर (कोटपूतली)

 

मैड कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर चोरों ने भगवान के मंदिर को बनाया निशाना

– दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर चोरों ने दान पत्र तोड़कर हजारों रुपए की नगदी चुराई

– मंदिर का गेट खुला और दान पत्र के ताले टूटे देख पुजारी ने किया पुलिस को सूचित

– मुख्य बस स्टैंड पर धार्मिक स्थल पर चोरी की वारदात कहीं ना कहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान

राटनगर । उपखंड क्षेत्र के मैड कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में रात्रि को चोरों ने दान पत्र तोड़कर हजारों रुपए नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर पुजारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनको सुबह 4:00 बजे किसी का फोन करके बताया कि मंदिर का गेट खुला हुआ है।पुजारी तुरंत मंदिर में आया और देखा तो मंदिर के ताले टूटे हुए पड़े थे। पुजारी ने तुरंत मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गुलाबचंद खींची को फोन करके पुलिस चौकी में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर आवश्यक सबूत एकत्रित किए। मंदिर कमेटी सदस्य ने बताया कि मेड कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात कहीं ना कहीं पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाती है। क्योंकि कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर मंदिर में चोरी होना है गंभीर विषय है।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!