Uncategorizedताज़ा ख़बरें

Kanpur पहुंचे राहुल गांधी बोले- हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं… हाफ टी-शर्ट बनी चर्चा कानपुर,। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 39वें दिन बुधवार को उन्नाव होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा कानपुर पहुंची।

Kanpur पहुंचे राहुल गांधी बोले- हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं… हाफ टी-शर्ट बनी चर्चा

कानपुर,। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 39वें दिन बुधवार को उन्नाव होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा कानपुर पहुंची। शहर के घंटाघर चौराहे पर राहुल गांधी हाफ टी-शर्ट मे दिखे इस दौरान उन्होंने कहा कि कारपोरेट, पुलिस, कोर्ट ब्योरोक्रेट्स, मीडिया संस्थानों में पिछड़ों की संख्या जीरो है। आपको जितना चिल्लाना है चिल्लाओ रोजगार नहीं मिलेगा। आपको सताया जा रहा है, भर्ती के नाम पर पेपर लीक कराए जा रहे है। जातीय जनगणना व आर्थिक सर्वे कराने से ही देश की प्रगति संभव है। भाजपा ने पूरे देश में नफरत फैला रखी है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए है।

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुधवार को छठवां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा लखनऊ से उन्नाव होते हुए शहर में प्रवेश किया। झाड़ी बाबा पुल से सुबह 11:50 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू हुई। यात्रा पनचक्की चौराहा, नरोना चौराहा, घसियारी मंडी, हूलागंज चौराहा होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर पहुंची। भारत माता मंदिर पर करीब 10 मिनट कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक व आदिवासियों को नौकरी से निकाला जाता है। नौकरी के नाम पर पहले भर्ती निकाली जाती है, फिर पेपर लीक कराए जाते है।

मोदी सरकार क़ो घेरा
मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडीए के लोगों की सबसे ज्यादा भर्ती सेना में होती थी। सरकार ने अग्निवीर योजना को लागू कर उनके लिए यह रास्ता भी बंद कर दिया। इस दौरान शहर के कोंग्रेसी नेता उनके साथ दिखे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!