Uncategorizedताज़ा ख़बरें

शिक्षक के पिता के निधन से इलाके में शोक का माहौल

व्यवहारिक व्यक्तित्व के धनी थे अमर बहादुर सिंह

*शिक्षक के पिता का आकस्मिक निधन*

जौनपुर । शाहगंज तहशील के सुईथाकला विकासखंड क्षेत्र सुईथाकला के भेला गांव निवासी, शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मडियाहू में शिक्षक के पद पर कार्यरत अजय कुमार सिंह व जनता इंटर कॉलेज खपरहा में सेवारत डॉ मनोज सिंह के पिता अमर बहादुर सिंह का मंगलवार को अपराहन करीब 2 बजे आकस्मिक निधन हो गया।अमर बहादुर सिंह 88 वर्ष के थे। उनका इलाज प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में करीब 3 महीने से चल रहा था।वह स्पाइन डिसॉर्डर की बीमारी से पीड़ित थे ।उनकी तबीयत सामान्य हो चुकी थी किंतु अचानक हालत खराब हो गई। इलाज के लिए जौनपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हे मृतक घोषित कर दिया। निधन की खबर से क्षेत्र, सगे संबंधियों ,शिक्षकों एवं परिजनों में शोक व्याप्त है।गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ .रणजीत सिंह,उ. प्र.मा.शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, संकुल के समस्त शिक्षकों, प्रबंधक रामेश्वर सिंह,प्रबंधक राजेंद्र सिंह,प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी,प्रधानाचार्य पी के सिंह, संजय सिंह कोटेदार, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, दिनेश चक्रवर्ती ,जय प्रकाश, कृष्ण मुरारी यादव ,विजय सिंह आदि लोगों ने आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!