Uncategorizedछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

पांच दिवसीय कर्णेश्वर मेला की तैयारी जोरों पर

पांच दिवसीय कर्णेश्वर मेला की तैयारी जोरों पर

नगरी…21/2/ 24..अशोक सचेती

नगरी,,कर्णेश्वर महादेव मंदिर में 24 फरवरी से प्रारंभ हो रहे मेला महोत्सव के लिये मन्दिर परिसर को सजाने सवारने का काम तेजी से हो रहा है।आकर्षक रंग रोगन,चित्रकारी, विद्युत सजावट मेला महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होंगे।ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित ऐतिहासिक मन्दिर में माँघी पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालुओं, देवी देवताओं का आगमन दूर दूर से होता है। जिसकी व्यापक तैयारी ट्रस्ट द्वारा युद्ध स्तर पर चल रही है।ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि कर्णेश्वर मेला महोत्सव 24 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा।इस दौरान प्रतिवर्ष की तरह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 23 फरवरी को उमर गांव का भजन संध्या कार्यक्रम होगा।24 फरवरी को नाचा व गम्मत उमेश निर्मलकर निर्देशित छतीसगढ़ी कार्यक्रम 25 फरवरी को फुलवारी छतीसगढ़ी कार्यक्रम अल्का चंद्राकर रायपुर,26फरवरी को विजय चंद्राकर कृत तिहार,27फरवरी को जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता कर्णेश्वर धाम के डुगरु साहू रंगमंच पर होगी।


महोत्सव को सफल बनाने ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, निकेश ठाकुर,रामप्रसाद मरकाम ललित शर्मा, रामभरोसा साहू,रवि दुबे,नागेन्द्र शुक्ला मोहन पुजारी, रवि ठाकुर,शिवकुमार परिहार,प्रकाश बेस, छबि ठाकुर,भरत निर्मलकर, कलम सिंह पवार, योगेश साहू, प्रदीप जैन,महेंद्र कोशल,कमल डागा,रवि भट्ट,हनी कश्यप,अंजोर निषाद,दीपक यदु,के एस श्रीमाली, अश्वनी निषाद,,ललित निर्मलकर, रामगोपाल साहू,, दुर्गेश साहू, डोमार मिश्रा ,मनोहर मानिकपुरी,आदि जुटे हुए है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!