Uncategorizedअन्य खबरेक्रिकेटताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्रमुंबई

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा दोबारा माता-पिता बने

रिपोर्ट _ सचिन एलिंजे, ठाणे महाराष्ट्र संवाददात

मुंबई,20 फरवरी 2024: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का-विराट के घर बेटे का जन्म हुआ है.दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी। 15 फरवरी 2024 को विरुष्का ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी आज यानी 20 फरवरी को कपल ने अपने सोशल मीडिया पर दी।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा,”हमें सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया. हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें.”

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!