Uncategorizedताज़ा ख़बरें

राज्य प्रशानिक अधिकारियों का ट्रांसफर..देखें अधिकारियों की सूची

राज्य प्रशानिक अधिकारियों का ट्रांसफर..देखें अधिकारियों की सूची

महासमुन्द/रायपुर :- छतीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का सिलसिला जारी है, फिर से मंत्रालय विभाग की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें तनुजा सलाम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है। आरती वासनिक को संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर का उपयुक्त बनाया गया है। गजेंद्र सिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर सुकमा नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र बहादुर पांचभाई को अपर कलेक्टर नारायणपुर भेजा गया है। अखिलेश साहू को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर बनाया गया है। रवि कुमार साहू को अपर कलेक्टर महासमुंद नियुक्त किए गए हैं। प्रवीण सिंह उपयुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय सरगुजा और उमेश कुमार पटेल को जशपुर का संयुक्त कलेक्ट नियुक्त किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटोना लकड़ा ने आदेश जारी कर दिए है।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुन्द
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!