
सिद्धार्थनगर । इटवा स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा बढ़नी मार्ग स्थित पिपरा मुर्गिहवा गांव के पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार रात नौ बजे ट्रक के चपेट में एक बाईक सवार आ गया। ट्रक में उसकी जैकेट फंस गई और उसे 100 मीटर तक घसिटता रहा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इटवा कस्बे के राजपुर डिहवा निवासी बाबू लाल (30) पुत्र हनुमान इटवा चौराहे पर स्थित एक कपड़े कि दुकान पर करता था और परिवार सहित बढ़नी मार्ग स्थित पिपरा मुर्गिहवा में किराए के मकान में रह रहा था ।रोज कि तरह वह शुक्रवार को रात नौ बजे दुकान से उसी किराए के मकान पर बाइक से जा रहा था। अभी वह बढ़नी मार्ग से पेट्रोल पम्प से आगे पहुचां ही था।कि पीछे से आऐ ट्रक में जैकेट का एक हिस्सा फंस गया। जिस के चलते ट्रक के साथ वह घसिटता चला गया। हादसा देखकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते , उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो बच्चों का पिता है । मौत की खबर मिलने के बाद परिवार और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एस ओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक को कब्जे में लेकर कारवाई कि जा रही है।




