Like this:
Like Loading...
URL Copied
Read Next
5 days ago
वाराणसी-गाजीपुर रूट को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी,
5 days ago
उज्जैन के एस.पी ने ने किया थाने का आकस्मिक निरीक्षण।
5 days ago
किसान यूनियन ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
5 days ago
आगरा के पास में मलपुरा के पास में गांव बलहेरा में परिणन संस्कार समारोह में 04 युगल जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ।
5 days ago
रमजानुल – मुबारक की इबादत में रोजदारो के गुजर रहे हैं दिन
5 days ago
*💥सिंहस्थ के अंतर्गत रेल्वे संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक 21 फरवरी को होगी💥*
5 days ago
किसान यूनियन ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
5 days ago
*💥ओलावृष्टि से घट्टिया,महिदपुर और उन्हेल में सबसे ज्यादा नुकसान,हवा से फसल आड़ी हुई*
5 days ago
किसान यूनियन ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
5 days ago
गुरुवार, 19 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*
*जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना* *समाचार* *राज्यमंत्री आज सतना आयेंगी, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल* सतना 19 फरवरी 2024/प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 20 फरवरी को प्रातः 6ः40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आयेंगी। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री श्रीमती बागरी प्रातः 10 बजे विधानसभा क्षेत्र रैगांव कार्यालय सतना में आमजनों की समस्यायें सुनेंगी। राज्यमंत्री प्रातः 11 बजे एकेएस विश्वविद्यालय सतना में आयोजित कृषि विज्ञान मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। इसके उपरांत प्रातः 11ः30 बजे डिग्री कॉलेज गहरा नाला सतना में सांसद खेल ट्रॉफी के समापन समारोह में शामिल होंगी। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी 21 फरवरी को सर्किट हाउस सतना में विभाग प्रमुख अधिकारियों के साथ रेउरा प्लांट एवं रैगांव विधानसभा क्षेत्र में जलजीवन मिशन, नलजल योजना एवं विद्युत व्यवस्था के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक करेंगी। राज्यमंत्री इसी दिन रात्रि 8ः40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिये रवाना होंगी। ---------1 *जिला पंचायत सीईओ डॉ झाड़े को प्रशासनिक और जिला पंचायत की ओर से विदाई* सतना 19 फरवरी 2024/जिला पंचायत सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ परीक्षित झाड़े के मध्यप्रदेश शासन में अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल के रूप में स्थानांतरित होने पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख और जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत ने डॉ परीक्षित झाड़े के सतना जिले में कार्यकाल का स्मरण करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम में श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा और डॉ यशस्वी झाड़े भी उपस्थित रहीं। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत के सीईओ डॉ झाड़े का ढाई वर्षीय कार्यकाल निर्विवाद और विकास योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए सुखद और अविस्मरणीय रहा। उनके साथ में काम करने वाले ग्रामीण विकास के अमले द्वारा व्यक्त भावनाओं के अनुसार स्वर्णिम कार्यकाल साबित भी हो रहा है। कलेक्टर ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर कार्य क्षेत्र के साथ ही सिस्टम का बदलाव भी होता है। डॉ झाड़े ने ग्रामीण विकास के विस्तारित क्षेत्र से अब नगरीय क्षेत्र के प्रशासन और विकास की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति लायेंगे। कलेक्टर ने कहा कि बड़े आयोजन और ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ झाड़े को सौंप कर निश्चिंतता का भाव रहता था। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सतना जिले में पूर्व से पदस्थ सीईओ जिला पंचायत डॉ झाड़े से जानकारी लेकर जिले को बेहतर जानने का अवसर भी मिलता था। डॉ परीक्षित झाड़े एक अच्छे ब्रिलियेंट ऑफिसर हैं। वे हमेशा इसी टेंपरामेंट को बनाये रखें। एसपी ने कहा कि डॉ झाड़े सतना टीम के एक अच्छे ऑफिसर के साथ ही हमारे अच्छे पड़ोसी और पारिवारिक मित्र भी रहे। आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत ने कहा की कठिनाइयों का आसानी से निराकरण कर शासकीय कार्यों का कुशलता पूर्वक निष्पादन सीईओ डॉ झाड़े की पहचान है। सभी शासकीय अधिकारी का एक ही मकसद रहता है किसी काम को ग्राउंड पर क्रियान्वयन कराना। ग्रामीण क्षेत्र का विस्तृत और दीर्घ अनुभव डॉ झाड़े की समृद्ध प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि करेगा। सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने कहा कि कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन में सतना जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कुशलतापूर्वक संपन्न हुये हैं। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पंचायत राज संस्थाओं के सहयोग से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास सीएम हेल्पलाइन में जिला टॉप टेन या टॉप फाइव में रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कलेक्टर श्री वर्मा के साथ संयुक्त भ्रमण में मैदानी स्तर पर विकास योजनाओं और अमृत सरोवर में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने सतना जिले में अपने कार्यकाल में वरिष्ठ अधिकारियों की मार्गदर्शन और अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सतना जिले का कार्यकाल और यहां का अपनत्व जीवनभर स्मरणीय रहेगा। ----------2 *रामवन के पांच दिवसीय बसंतोत्सव मेले का हुआ समापन* *कबड्डी स्पर्धा के विजेता को दी गई 11 हजार रुपये की नकद राशि* सतना 19 फरवरी 2024/सतना जिले के रामपुर बघेलान तहसील स्थित रामवन में लगे पांच दिवसीय बसंतोत्सव का समापन 19 फरवरी को श्रृद्धालुओं और ग्रामीणजनों की अपार भीड़ के बीच हुआ। मेले के समापन अवसर पर बालक और बालिका वर्ग के बीच कबड्डी खेल स्पर्धा आयोजित की गई। कबड्डी स्पर्धा में बालिका वर्ग का मैच अमरपाटन और रामपुर बघेलान टीम के बीच खेला गया। इसमें रामपुर बघेलान की टीम को 18 एवं अमरपाटन को 11 अंक प्राप्त हुये। इस प्रकार रामपुर बघेलान की टीम 7 अंको से विजयी रही। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की कबड्डी स्पर्धा का फाइनल मैच रामवन एकेडमी और आर्यन क्लब मतहा के बीच खेला गया। जिसमें रामवन एकेडमी के 29 अंक के विरुद्ध आर्यन क्लब मतहा ने 39 अंक प्राप्त कर मैच को जीतने में सफल रहा। स्पर्धा की विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 5100 रुपये का नकद पुरुस्कार दिया गया। साथ ही टीम सदस्यों को शील्ड, कप एवं अन्य पारितोषिकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा विशेष दक्ष खिलाड़ियों को अलग से पारितोषिक और नकद राशि का भी वितरण किया गया। रामवन के बसंतोत्सव मेला के सफल आयोजन के लिये ग्राम पंचायत मतहा की सरपंच श्रीमती मनीषा अनंत प्रताप सिंह ने संलग्न सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग और अथक प्रयासों से मेले का आयोजन निर्विघ्न सफलता से परिणित हुआ। श्रीमती सिंह ने मेला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार से रामवन के मेले के आयोजन की सफल बनाने में सभी का सहयोग प्राप्त होगा और रामवन का बसंतोत्सव मेला और अधिकत गतिमान होकर सफलता को प्राप्त करेगा। समापन अवसर पर आयोजित कबड्डी स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रुप में जनपद अध्यक्ष रावेंद्र सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष बाबूलाल सिंह, एसडीएम आरएन खरे, पूर्व जनपद सदस्य बृजेंद्र सिंह, अरुण सिंह गहरवार, तहसीलदार राय सिंह कुशराम सहित आमजन उपस्थित रहे। *आकर्षण का केंद्र रहे झूले* रामवन में बसंतोत्सव पर लगाए गए पांच दिवसीय मेले में बड़े-बड़े झूले, मौत का कुआं और मनोरंजन के विभिन्न स्टाल यहां घूमने आने वालों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामीण जन-जीवन के लिए आवश्यक सौंदर्य प्रसाधन, खानपान, चाट-फुलकी और गन्ना, लाई की दुकानों पर हमेशा भीड़ देखी जा सकती है। *अवधी, बघेलीखंडी और बुदेलखंडी कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां* रामवन बसंतोत्सव मेले के अवसर पर अवधी गायन और नृत्य, बुदेलखंड का मशहूर राई नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां लोक कलाकारों द्वारा दी गई। जो मेले में आकर्षण का केंद्र बन रहीं और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने प्रस्तुतियों की भी खूब सराहना की। उल्लेखनीय है कि सतना सहित आसपास के जिलों के लोगों को भी रामवन के बसंत मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है। रामवन में सीमेंट से बने विशालकाय बड़े हनुमान जी के दर्शन दूर से ही हो जाते हैं। सतना-रीवा मुख्य सड़क के अलावा सज्जनपुर बायपास के बन जाने से मेले के क्षेत्र का विस्तार भी हुआ है। बसंतोत्सव के पांच दिवसीय रामवन मेले में सतना जिले के आसपास के जिलों सहित अन्य प्रदेशों से भी आए दुकानदारों ने अपने-अपने क्षेत्र की विशेष वस्तुओं की दुकान लगाई। लगभग 50 वर्षों से लगातार लगने वाले रामवन के इस बसंतोत्सव मेले का क्षेत्रीय लोगों को साल भर इंतजार रहता है। ---------3 *सांसद खेल ट्रॉफी का समापन समारोह आज* सतना 19 फरवरी 2024/सांसद खेल ट्रॉफी 2024 का समापन समारोह 20 फरवरी को प्रातः 11ः30 बजे से शासकीय महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) गहरा नाला सतना में आयोजित होगा। समापन समारोह में क्रिकेट जगत के विश्व स्तरीय खिलाड़ी शिखर धवन, पार्थिव पटेल और रुद्र प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी होंगी। जबकि अध्यक्षता रीवा संभाग के आयुक्त गोपाल चंद्र डाड करेंगे। समापन समारोह में पूर्व राज्यमंत्री रामखलेवान पटेल, विधायक नागौद नागेंद्र सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, अध्यक्ष नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और कमलेश सुहाने विशिष्टि अतिथि होंगे। सांसद खेल ट्रॉफी के आयोजक सांसद सतना गणेश सिंह ने सभी जिलेवासियों से कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है। ---------4 *पटवारी भर्ती परीक्षा 2022ः चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन एवं दस्तावेजों का परीक्षण 24 फरवरी को* *कलेक्टर ने गठित की समितियां* सतना 19 फरवरी 2024/कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण के लिये काउंसलिंग 24 फरवरी को द्वितीय तल, संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, धवारी सतना में प्रातः 10 से की जायेगी। कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा सत्यापन और परीक्षण कार्य के लिये तहसीलदार की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समितियां गठित की गई हैं। जारी आदेशानुसार समिति क्रमांक 1 में तहसीलदार मझगवां जीतेन्द्र तिवारी, प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल, प्राचार्य टीके मिंज, समिति क्रमांक 2 में तहसीलदार मैहर जितेंद्र पटेल, प्राचार्य गरुण प्रताप सिंह और प्राचार्य सेवियल टोप्पो को रखा गया है। इसी प्रकार समिति क्रमांक 3 में तहसीलदार रामपुर बघेलान रायसिंह कुशराम, प्राचार्य टीपी शुक्ला, प्राचार्य जमुना प्रसाद प्रजापति तथा समिति क्रमांक 4 में तहसीलदार रामनगर अनुराग सिंह मरावी, प्राचार्य यूसी पांडेय और प्राचार्य प्रेमलाल वर्मा को शामिल किया गया है। रिजर्व समिति में तहसीलदार रघुराजनगर सौरभ मिश्रा, प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय और बीईओ जगजीवन लाल साकेत को रखा गया है। --------5 *पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम जारी* सतना 19 फरवरी 2024/प्रमुख सचिव राजस्व श्री निकुंज श्रीवास्तव ने बताया है कि कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। परिणाम कर्मचारी चयन मण्डल की वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा के संबंध में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अभ्यर्थी को आवंटित जिले में 24 फरवरी, 2024 को आयोजित की जायेगी। प्रमुख सचिव ने बताया है कि परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों को पृथक से एसएमएस/ई-मेल/सूचना-पत्र द्वारा भी सूचित किया जा रहा है। इसके लिये काउंसलिंग संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://prc.mponline.gov.in पर उपलब्ध हैं। इस लिंक पर जाकर अभ्यर्थी अपना प्रोफाइल क्रियेट कर अपने दस्तावेज अपलोड करें। प्रमुख सचिव ने बताया है कि चयनित अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज 2 स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ लेकर 24 फरवरी, 2024 को नियत समय पर आवंटित जिले में काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होना सुनुश्चित करें। यदि अभ्यर्थी निर्धारित काउंसलिंग दिनांक को उपस्थित नहीं होते है, तो उस पद को रिक्त माना जाकर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त मानी जायेगी। ---------6 *ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 239 लोगों ने किया मॉकपोल* सतना 19 फरवरी 2024/जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को सात विधानसभा क्षेत्रों में 239 लोगों ने मॉकपोल किया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 33, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 38, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 69, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 45, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन में 14 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 40 लोगों ने मॉकपोल किया। ---------7 *पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन 20 फरवरी से* सतना 19 फरवरी 2024/किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने चना, मसूर एवं सरसों उत्पादक किसान भाईयों से अपील की है कि वे उपज के उपार्जन के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन जरूर कर लें। उन्होंने बताया है कि रबी वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) में ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक पंजीयन की कार्यवाही होगी। मंत्री श्री कंषाना ने बताया है कि भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन के लिये खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने विस्तृत निर्देश जारी कर दिये गये है। उन्होंने बताया है कि चना, मसूर एवं सरसों की फसलों के www.mpeuparjan.nic.in ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों भाइयों को पंजीयन कराना होगा। मंत्री श्री कंषाना ने बताया है कि पंजीयन की व्यवस्था, पंजीयन केन्द्रों के निर्धारण, पंजीयन केन्द्रों पर अन्य व्यवस्थाओं के लिये निर्देश दे दिये है। -----------8 *हर चुनाव नया चुनाव होता है- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी* *उप जिला निर्वाचन एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ* सतना 19 फरवरी 2024/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सोमवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के पहले चरण के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को संबोधित किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि हर एक चुनाव नया चुनाव होता है। यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लें। लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे जाने वाले सभी दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। 8 फरवरी को प्रदेश के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया अभी चल रही है, ऐसे में जिन मतदाताओं का नाम छूट गया है या जिनकी उम्र एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष से अधिक हो गई है वे नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। कोई भी नागरिक वोटर हेल्पलाइन एप और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। श्री राजन ने कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें। मतदाता सूची में किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम ना हो। *मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें* उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक रिटर्निग अधिकारी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। यदि किसी मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या है, तो सहायक मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजें। उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, बिजली, शौचालय, पीने का पीने और रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *लंबित आवेदनों का जल्द निराकरण करें* सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने, मतदाता सूची से दोहरी प्रवृष्टि और समान फोटो वाले मतदाताओं की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। श्री राजन प्रदेश में कई ऐसे कई मतदान केंद्र हैं जहां पर पिछले लोकसभा निर्वाचन-2019 में मतदान का प्रतिशत प्रदेश के हिसाब से कम था। ऐसे क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करें। स्वीप गतिविधियों में तेजी लाएं। इसके साथ ही वल्नरेबिलिटी मैपिंग की कार्यवाही भी पूर्ण करें। --------9 *पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रमों में नीट की प्रावीण्य सूची के आधार पर होगा प्रवेश* सतना 19 फरवरी 2024/मध्यप्रदेश शासन के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी तथा बैचलर ऑफ़ फिशरीज साइंस पाठ्यक्रम के राज्य कोटा की सीटों पर वर्ष 2024-25 से नीट परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश होगा। मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आदेश अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET पर किए जा सकते हैं। नीट प्रवेश परीक्षा 5 मई, 2024 रविवार को दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 5ः20 तक होगी। प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी श्री गुलशन बामरा ने बताया कि नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत संचालित जबलपुर, महू एवं रीवा के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालयों में बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी पाठ्यक्रम की राज्य कोटा की 255 अर्थात 85 प्रतिशत सीटों पर वर्ष 2024-25 से नीट की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस पाठ्यक्रम की राज्य कोटा की 46 अर्थात 80 प्रतिशत सीटों पर भी वर्ष 2024-25 से नीट के माध्यम से प्रवेश होगा। +++++10
Back to top button
error: Content is protected !!