Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सिम्भावली पुलिस ने अल्प समय में लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 37/24 धारा 392 भादवि का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर
1.ओमदत्त पुत्र बबली निवासी ग्राम काकाठेर थाना गजरौला जनपद अमरोहा।
2.अवधेश पुत्र बुद्ध निवासी ग्राम काकाठेर थाना गजरौला जनपद अमरोहा।
अभियुक्तों को हिम्मतपुर टोडरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 1700/- रुपये नकदी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, चोरी का मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!