Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लाहोद में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

लाहोद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लाहोद में वर्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व अध्यक्ष कृषि कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। संस्था के प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी द्वारा विद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी गई।
उन्होंने विद्यालय की योजनाओं के बारे में सभी अतिथियों को जानकारी दी। इसके बाद सुरेन्द्र शर्मा द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। मुख्य अतिथि संदीप साहू ने शिक्षा में खेल के महत्व को प्रकाशित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका
रहती है। खेल से विद्यार्थियों के शरीर विकास के साथ मानसिक विकास होता है। इसके बाद विद्यालय में उत्कृष्ट काम कर रहे शिक्षकों आरके चंद्रवंशी, रत्न प्रिया अनंत, श्रीनिधि पांडे, दीनानाथ पैकरा, शेखर श्रीवास, प्रिया पटेल, समीर साहू, आयुषी चंद्राकर, प्रतिमा सहिस को सम्मानित किया गया।
विद्यालय की पत्रिका डोर के कवर पेज का अनावरण किया गया। विधायक ने प्रकाशित विमोचित पत्रिका डोर के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार डहरिया सरपंच लाहोद, हंसराज साहू उपसरपंच, सोहन साहू पंच, रामविशाल साहू व अन्य मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!