प्रशासन के सामने एक साथ दोहरी चुनौती मीरा रोड हिंसा के बाद खड़ी हुई है।
मुंबई/अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जहां पूरा देश खुशियां मना रहा था घर- घर ,गली -गली, शहर -शहर जय श्री राम के नारे भजन-कीर्तन शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। वही प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले 21 जनवरी को हिंसा की घटना सामने आई थी। इसके बाद मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा- भाईंदर इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुल्डोजर एक्शन सभी के सामने आया था। पुलिस ने वीडियो जारी करके उकसाने वाले अबू शेम शेख के सामने भी बड़ी कार्रवाई की थी। मीरा रोड हिंसा के बाद जहां हालात तनावपूर्ण से धीरे-धीरे सामान्य हो रहे थे। इसी बीच स्थानीय प्रशासन के सामने एक साथ दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है।यह चुनौती अब राजनीतिक दलों के दौरों को लेकर है। इतना ही नही राजनीतिक दौरों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आ रहे है। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद इम्तियाज जलील के इस इलाके से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने महाराष्ट्र ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अब्दुल गफ्फार कुरैशी के चार कार्यक्रम रखे है। इनमें पार्टी नेताओं के साथ मीरा रोड हिंसा के पीड़ितों से मिलने के कार्यक्रम भी शामिल है। पार्टी ने 17 फरवरी और 18 फरवरी को कार्यक्रम रखे है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि यह कार्यक्रम पार्टी सुप्रीमो असुदद्दीन ओवैसी के आदेश पर रखे गए है। वही दूसरी तरफ से 19 फरवरी को बीजेपी के फायरब्रांड विधायक टी राजा सिंह भी मीरा रोड पहुंच रहे है। और एआईएमआईएम के नेता और विधायक वारिस पठान ने कहा है कि मीरा रोड 19फरवरी को मैं भी जाऊंगा। पठान ने कहा कि वह टी राजा सिंह के कार्यक्रम में जाएंगे एआईएमआईएम और तेलंगाना बीजेपी नेता के विधायक टी राजा सिंह के कार्यक्रमों ने भी फिर से मीरा रोड के प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। टी राजा सिंह अपने भाषणों के लिए जाने जाते हैं। वे हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक हैं। मीरा रोड का यह इलाका जहां पर हिंसा के बाद यूपी की तर्ज पर बुलडोजर एक्शन हुआ था। वह पूरा इलाका महाराष्ट्र की ठाणे लोकसभा में आता है। यहां से अभी शिवसेना के राजन विचारे सांसद हैं। वे पहली बार 2014में बीजेपी के टिकट पर जीते थे। इससे पहले इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस का कब्जा था। मीरा रोड से कुछ इलाके ऐसे में है। जहां पर मुस्लिम आबादी अधिक है। और कुछ इलाकों में मिश्रित आबादी है। अब ऐसे में प्रशासन के लिए दुबारा चुनौतीपूर्ण काम का माहौल बना हुआ है।
सेवानिवृत होने पर ममता नगाइच को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
5 days ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
5 days ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
5 days ago
उत्तर प्रदेश सरकार दर्जा राज्य मंत्री का प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
5 days ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदहिन खुर्द गाँव कौशाम्बी उत्तर प्रदेश में एक विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
5 days ago
आकाश दीप प्रजापति ने यूपीएससी में 233 वी रैक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं ननिहाल का नाम रोशन किया
5 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी

मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।