Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेवासमध्यप्रदेश

वैश्य समाज द्वारा बसंतोत्सव मनाया गया

वैश्य महासम्मेलन तहसील महिला इकाई सोनकच्छ द्वारा बसंतोत्सव मनाया गया

सोनकच्छ बसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में कल वैश्य महासम्मेलन तहसील व नगर महिला इकाई सोनकच्छ द्वारा बसंतोत्सव व हल्दी कंकू कार्यक्रम गीता भवन सोनकच्छ पर श्रीमती संतोष गुप्ता तहसील अध्यक्ष व साधना छापरवाल नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सत्यनारायण लाठी प्रदेश उपाध्यक्ष थे । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वारा दिप प्रज्ज्वल के साथ मां सरस्वती जी के पूजन अर्चन कर मीठा भात व पीला भोग लगा कर आरती की गई । सरस्वती वंदना मंडल सह सचिव पल्लवी पंचोली व वैष्णवी गुप्ता द्वारा लयबद्ध प्रस्तुत की गई । वैश्य गान सोनल बाकलीवाल , संतोष गुप्ता, साधना छापरवाल , वैष्णवी गुप्ता, माधुरी नागर, पल्लवी पंचोली वर्षा गुप्ता द्वारा गाया गया ।नन्ही नन्ही बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। ऋतु बसंत के स्वागत में स्वागत गीत बहुत ही शानदार प्रस्तुति सोनल बाकलीवाल द्वारा दी गई। भजन गायिका वर्षा गुप्ता व वैष्णवी गुप्ता द्वारा भजनों की प्रस्तुतिया दी गई।
दोनों मंडल अध्यक्षों द्वारा बसंतोत्सव पर प्रकाश डाला गया। पल्लवी पंचोली ने मां सरस्वती जी की उत्पत्ति के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि श्री लाठी जी द्वारा मंडल के कार्यों की सराहना की गई। बसंत पंचमी पर्व पर प्रकाश डाला।व सभी को नेत्रदान करने व करवाने के बारे में सटीक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तीन नये आजीवन सदस्य बनाकर उनका मोतीयों की माला व डुपप्टा पहनाकर स्वागत किया गया।लक्की गेम में प्रथम अमृता अकोतिया व दि्वतीय रचना छापरवाल रही।वन मिनट गेम में कल्पना मेहता प्रथम रही। सभी को मंडल द्वारा पुरस्कार दिया गया। रंगारंग तम्बोला का सभी ने आनन्द लिया। मंडल द्वारा हल्दी कंकू लगाकर सुहाग सामग्री भेंट की गई। सभी बच्चों को कापी पेन वितरित किए गये।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल सलाहकार माधुरी नागर द्वारा किया गया। मंडल की पदाधिकारी व सभी सदस्याएं उपस्थित रही बहुत हर्ष उल्लास से कार्यक्रम का समापन आरती कर प्रसाद व शुस्वाद नाश्ता ग्रहण किया।अंत में शब्दों से आभार मंडल अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने माना । सभी को भोजन की बर्बादी रोकने के लिए वचन लिया व निवेदन किया कि विवाह आदि समारोह में उतना ही ले थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में* ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!