Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

प्रेमी द्वारा शादी से इंकार पर मामला पहुंचा थाने

पुलिस ने कहा जांच के उपरान्त होगी आवश्यक कार्यवाही

*लव

 

जौनपुर। खेतासराय स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया है कि गर्भवती हो जाने पर प्रेमी शादी से इनकार कर रहा है। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस जांच कर आवश्यक कारवाई करने की बात कर रही है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने इसी थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव मे अपनी बुआ के घर रह रही थी। आरोप है की इसी बीच उक्त गांव निवासी निवासी युवक से उसकी आंखें चार होगयी उससे प्रेम प्रपंच हो गया धीरे धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ता गया।इस बीच आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बंध बना लिया ।

युवती के गर्भवती हो जाने के बाद प्रेमी ने अपना लड़का न होने की बात कह कर युवती से शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा।

वृहस्पतिवार को यह मामला थाने पहुंचा जहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद थानाप्रभारी ने जांच के बाद कारवाई का भरोसा दिलाया।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में है जांच जारी है पूरी तरह निष्पक्ष कार्यवाही की जाएंगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!