Uncategorizedअन्य खबरेगुनाताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

51 कुण्डीय गौपुष्टि गायत्री महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहुति ।

गुना । जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर राघौगढ़ तहसील के आदर्श ग्राम भुलाँय में श्री राम गौशाला स्थल पर 51 कुण्डीय गौपुष्टि गायत्री महायज्ञ के द्वितीय दिवस हजारों गायत्री परिजनों ने यज्ञ में आहुति समर्पित की तथा सैकड़ो श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण की। यज्ञ में अनेक संस्कार निशुल्क कराया जा रहे हैं। महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्य भगत सिंह धाकड़ ने गोपुष्टि महायज्ञ कराने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के संस्कारों को पुनः जागृत करना युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ना एवं भारतीय संस्कृति की आधार गौ, गायत्री ,गंगा, गीता को जन जन तक पहुंचाना है ।वहीं आयोजन समिति ने बताया की शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति में जीव जंतु कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय सदस्य एवं देवलापार (नागपुर) संस्थान के प्रभारी वैज्ञानिक सुनील मानसिंगा एवं बंशीगिर गौशाला (गुजरात) के प्रभारी गोपाल सुरतिया द्वारा पंचगव्य से मानव स्वास्थ्य एवं गौआधारित खेती विषय पर किसानों ,गौसेवकों को संबोधित करेंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!