Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेश

पीलीभीत में चूका और बाइफरकेशन में वेलेंटाइन डे पर रही रौनक।

पीटीआर मे आयरलैंड के सैलानियों ने जमकर उठाया लुप्त।

जनपद पीलीभीत में पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन न सिर्फ देश, बल्कि विदेशी सैलानियों के लिए खास बना हुआ है। रोजाना दूर-दराज से सैलानी घूमने आ रहे हैं। एक दिन पूर्व आयरलैंड के सैलानी भी भ्रमण के लिए आए थे। बुधवार को वेलेंटाइन डे के चलते चूका बीच के अलावा बाइफरकेशन में भी रौनक देखी गई। इसमें नवविवाहित जोड़े भी शामिल रहे।

पीटीआर की महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित चूका बीच पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहां वाटर और ट्री हट सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। शारदा सागर डैम में दूर तक हिलौरें लेता पानी सैलानियों को मिनी गोवा जैसा महसूस करता है। सत्र चालू होने के बाद से ही जनपद के अलावा देश के अन्य इलाकों से सैलानियों की आमद शुरू हो गई थी।

खूबसूरत नजारे और जंगल में विचरण करने वाले वन्यजीवों के दीदार के चलते यहां देश के अलावा विदेशी सैलानियों की रौनक भी बढ़ने लगी है। इस सत्र में करीब 15 से अधिक सैलानी यहां भ्रमण के लिए आ चुके हैं। मौसम साफ होने के बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लखनऊ, मुरादाबाद दिल्ली से भी सैलानी यहां आकर चूका बीच की हटों में ठहर रहे हैं।

एक दिन पूर्व उत्तरी आयरलैंड से पीटर ओ केन, नील पैटरसन व डेरी अपने भारतीय मित्र चरनजीत सिंह के साथ पीटीआर घूमने आए थे। बुधवार को भी वेलेंटाइन डे के चलते चूका बीच में दिनभर रौनक रही। जंगल सफारी का आनंद लेकर लम्हों को यादगार बनाया। बाइफरकेशन में भी सैलानी घूमने पहुंचे। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!