
सागर। आयुर्वेद में कुछ ऐसे पेड़ पौधे और जड़ी बूटियां है जिनका प्रयोग लगभग सभी रोगों में किया जा सकता है। आयुर्वेद के द्वारा काफी लंबे समय से छोटी बीमारियों से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज किया जाता है। आयुर्वेद के इलाज में किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होता। इसी क्रम में आयुर्वेद में गुरवेल का इस्तेमाल किया जाता है। गुरवेल के इस्तेमाल से कई बीमारियों का इलाज संभव है। गुटवेल का स्वाद बहुत कड़वा होता है इसे खाने के बाद बीमारियां दूर रहती है। इसमें काफी मात्रा में एंटी आक्सीडेंट के अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर से लड़ने की बहुत अधिक ताकत होती है। इन्हीं गुणों की वजह से बुखार, पीलिया, गाठिया, डायबिटीज, कब्ज सहित अन्य कई बीमारियों मैं इसका इस्तेमाल किया जाता है। गुरवेल अधिकांश जंगल और बड़े-बड़े वृक्षों पर पाई जाती है। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए संवाददाता सुशील द्विवेदी की रिपोर्ट। सागर।




