**जन सुराज का दल बनना विश्व स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से दल बनने की सबसे बड़ी घटना होगी, 14-15 लाख लोग मिलकर दल बनाएंगे: प्रशांत किशोर
**जन सुराज का दल बनना विश्व स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से दल बनने की सबसे बड़ी घटना होगी, 14-15 लाख लोग मिलकर दल बनाएंगे: प्रशांत किशोर* पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में बन रहे नए विकल्प के बारे में कहा कि मैं बिहार में बड़ा प्रयास कर रहा हूं पिछले दो-ढाई बरस गांव-गांव पैदल चलकर 1-1 व्यक्ति से मिलकर विकल्प बनाने का प्रयास कर रह हूं ताकि जब ये नया दल बने तो ये दल प्रशांत किशोर का न होकर पूरे बिहार के लोगों का हो। आज बिहार में नए विकल्प की जरूरत है। मेरा ऐसा मानना है कि बिहार में 1 प्रतिशत लोग अगर 100 में 1 आदमी या फिर 50 या 55 लोग चाहते हैं कि नया विकल्प बने, यानी कि 100 में 1 आदमी भी विकल्प बनाने के लिए तैयार हो गया तो बिहार में करीब-करीब 13 से 14 लाख लोग मिलकर इस विकल्प को बनाएंगे तो आप मन कर चलिए की ये विश्व के स्तर पर सबसे बड़ी घटना होगी। आज तक 10 से 15 लाख लोग मिलकर नया विकल्प नहीं बनाए हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि लाखों लोग मिलकर इस दल की स्थापना करें ताकि ये दल किसी एक का न होकर पूरे बिहार के लोगों का हो। जो लोग इस दल को बनाए वो तय करें कि इस दल का नाम क्या हो इसे लोकतांत्रिक कैसे बनाया जाए। लोग बैठ कर तय करें कि दल का संविधान कैसा हो। जन सुराज बिहार के सारे वर्गों और जातियों का दल हो ताकि बिहार में उन्हें लालू - नीतीश और बीजेपी से आगे बढ़ने और सोचने का समय मिले। आज बिहार में जनता नए विकल्प के लिए तैयार है।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
19 hours ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
19 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
19 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
19 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
19 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार