कैम्प फायर, शिविर का महत्वपूर्ण अंग- बीएसए बस्ती। कैम्प फायर स्काउट गाइड के किसी भी प्रशिक्षण शिविर का महत्वपूर्ण अंग होता है, दिन भर की भाग दौड़ के बाद प्रतिभागियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सर्वोत्तम माध्यम भी होता है कैम्प फायर, मैं भी रहा हूँ स्काउट यह विचार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने स्काउट भवन बस्ती के प्रशिक्षण हाल में चल रहे मण्डलीय स्काउट गाइड विशेष कोर्स के कैम्प फायर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे, उल्लेखनीय है कि मण्डलीय स्काउट गाइड विशेष शिविर का आयोजन भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, प्रादेशिक मुख्यालय गोलमार्केट लखनऊ के निर्देश पर, जिला संस्था बस्ती के तत्वावधान में और सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी के देख रेख में चल रहे शिविर का आज तीसरा दिन था, जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया, शिविर में जनपद बस्ती, जनपद संतकबीरनगर, जनपद सिद्धार्थ नगर के प्रतिभागियों की सहभागिता रही, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड/लीडर ऑफ द कोर्स गाइड सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट/ लीडर ऑफ़ द कोर्स कुलदीप सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर/ लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट अमरचंद्र वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त गाइड संगीता प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
24 hours ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
24 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
24 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
24 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
24 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
1 week ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
1 week ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार