Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गांव चलो अभियान के अंतर्गत किया गया दिवाल लेखन

गांव चलो अभियान के अंतर्गत किया गया दिवाल लेखन
गढ़ाकोटा – लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे देश में “गांव चलो अभियान” चला रही हैं जिसकी झलक गढ़ाकोटा नगर में भी देखने के लिए मिली, जहाँ नगर के सभी वार्डो में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, बीजेपी नेता अभिषेक भार्गव सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीवाल लेखन किया गया,
गांव चलो अभियान के जरिये फिर एक बार मोदी सरकार नारे के साथ विस्तारक और भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव और नगर में वार्ड वार्ड पहुंच रहे है। जहा घर घर संपर्क, मंदिरों में साफ सफाई अभियान ,जन संपर्क और केंद्र एवम राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन के घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला सागर के रहली विधान सभा में आज विभिन्न भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका गढ़ाकोटा में विभिन्न वार्डो में पहुंचे । शिवाजी वार्ड और अंबेडकर वार्ड, कमला नेहरू वार्ड, विवेकानंद वार्ड, सुभाष वार्ड, व अन्य वार्डो में भी अभियान का संचालन किया गया जिसमे विभिन्न वार्डो दीवाल लेखन किया और कमल का फूल निशान बनाकर ,फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखा। और घर घर जाकर संपर्क किया केंद्र सरकार और राज्य सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, निशुल्क खाद्यान्न योजना, सहित अन्य योजनाएं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सभी वार्डो के आम नागरिक भाजपा कार्यकर्ताओ की सहभागिता रही । पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी,पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद किशोरी कोरी ,पार्षद प्रतिनिधि परशोत्त्तम साहू,पार्षद देवेंद्र यादव, पार्षद संजय खटीक, नीलेश दुबे,गोकल प्रसाद साहू ,अनिल साहू, कोमल मूर्तिकार, मन्नू कोरी, सीताराम शक्या,कपिल साहू, विपिन साहू, राजेंद्र साहू, मुन्ना रैकवार, महेंद्र आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!