खेलताज़ा ख़बरेंबिहारसीवान

सीवान की बेटी ने गोल्ड जीतकर रोशन किया जिले का नाम

सीवान की बेटी ने गौरव किया जिले का नाम गोल्ड जीती

सीवान की बेटी ने गौरव किया जिले का नाम गोल्ड जीती

 

 

सीवान: कहते है की जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का।

फिर देखना फिज़ूल है कद आसमान का। इस पंक्ति को चरित्रतार्थ की है सीवान की बेटी खुशी कुमारी ने बता दे की बांग्लादेश से भारत के लिए गोल्ड जीतकर रविवार को घर लौटने पर खुशी कुमारी का भव्य स्वागत किया गया। उसके आम्रपाली एक्सप्रेस से मैरवा पहुंचने पर गाजे बाजे एवं फूला माला के साथ पहुंचे सैकड़ों खेल प्रेमियों ने स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। बांग्लादेश के ढाका में 2 से 8 फरवरी तक आयोजित सैफ फुटबाल चैंपियनशिप में नेपाल, बंगलादेश एवं भूटान की टीमों का मुकाबला हुआ जिसमें बांग्लादेश को हराकर भारत विजेता बना।

 

गुठनी के सीताराम पासी एवं प्रभावती देवी की सबसे छोटी संतान खुशी कुमारी के स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिला लौटने पर मैरवा के खिलाड़ियों ने रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सह मुख्य कोच संजय पाठक के नेतृत्व में पहुंचकर फूल माला एवं ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राजीव लोचन मिश्रा, संध्या देवी, स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून, पुतुल कुमारी, गायत्री कुमारी, सुमन कुमारी, जुगनू कुमारी, मोहम्मद जावेद, असरफ खान, उमाशंकर प्रसाद, फरीद अहमद, धर्मनाथ यादव, डा शशि भूषण सिंहा, सिंहा, डा शरद चौधरी, डा आर एन ओझा, फुलेना यादव, अनुज उपाध्याय सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है!!

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!