ताज़ा ख़बरेंदेवास

अमानक पॉलीथिन का उपयोग करते पाये जाने पर पालिथीन की जप्त व की चालानी कार्यवाही

देवास। नगर निगम की स्वच्छता टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक व अमानक पालिथीन का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानो, दुकानदारों व ठेले वालो के विरूद्ध सामग्री जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशानुसार निगम की टीम द्वारा सुपर मार्केट, शुक्रवारिया हॉट एवं एमजी रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन, डिस्पोजल का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों, दुकानदारों एवं ठेले वालो की आमनक पॉलीथिन जप्त कर उक्त प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्यवाही की गई। शहर मे सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पालिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर प्रतिष्ठानों, दुकानों व ठेले वालों से तत्काल 10 किलो से अधिक आमनक पॉलिथीन जप्त कर रूपये 5 हजार से अधिक की चलानी कार्यवाही की गई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!