
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भीकनगांव कृषि उपज मंडी एवं खरगोन मंडी भी रहेगी बंद
बसंत पंचमी के इस अवसर पर भीकनगांव कृषि उपज मंडी एक दिन के लिए तो वही खरगोन कृषि मंडी दो दिन बुधवार तथा गुरुवार को भी नीलाम कार्य बंद रहेंगा अतः मंडी परिसर में उपज लेकर नही आये
14 व 15 फरवरी को खरगोन अनाज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा
समस्त किसान बन्धुओं को सूचित किया गया है कि खरगोन मण्डी में 14 फरवरी बुधवार और 15 फरवरी गुरुवार को बसंत पंचमी पर्व होने से अनाज नीलामी का कार्य बन्द रहेगा। मंडी सचिव श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया की किसान भाईयो को 14 फरवरी 15 फरवरी को अनाज नीलामी कार्य बन्द रहेगा। किसान भाई असुविधा से बचने के लिए अपनी कृषि उपज कपास मण्डी प्रांगण खरगोन में विक्रय के लिए ना लाएं।







