जौनपुर। मड़ियाहूं व रामपुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेंड़ में रविवार भोर में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया घायल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गयी बाइक दो तमंचे व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। घटना के संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, उमाशंकर सिंह द्वारा आपराधियों की गिरफ्तारी रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मडियाहूं व रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग किया जा रहा था कि मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति करीम नट पुत्र बिट्टू निवासी नटान बस्ती कुतुबपुर थाना मडियाहूँ ईटाएं की तरफ कोई घटना को अन्जाम देने के लिए आ रहा है। जानकारी मिलने पर मड़ियाहूं उप निरीक्षक चेकिंग करने लगे की इसी बीच ईटाएं की तरफ से एक मोटरसाईकिल आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोका गया तो तेजी से मुड़कर हृदयपुर की तरफ भागने लगा मुखबिर ने इशारा करके बताया की यही वह व्यक्ति है जो गो तस्करी की घटना में लिप्त है। पुलिस वाले उसका पीछा करने लगे तभी उसकी मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गया और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जो थानाध्यक्ष रामपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट में लग गयी। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया, जिसमें उस व्यक्ति के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूँ भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से दो तमंचा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
20 hours ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
20 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
20 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
20 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
20 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार